Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jhalak Dikhhla Jaa 11: Farah Khan ने की Shiv Thackeray की तारीफ, कहा- मैं तुम्हें गले लगाना….

January 5, 2024

Jhalak Dikhhla Jaa 11: Farah Khan ने की Shiv Thackeray की तारीफ, कहा- मैं तुम्हें गले लगाना….

मुंबई: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो, झलक दिखला जा के मंच पर कोरियोगाफर फराह खान ने प्रतिभागी शिव ठाकरे की तारीफ की। झलक दिखला जा में इस सप्ताह की अनूठी चुनौती ‘चार का वार’ में, दो सेलिब्रिटी प्रतियोगियों को अपने कोरियोग्राफरों के साथ एफएएम तिकड़ी फराह खान, अरशद वारसी और मलाइका अरोड़ा को प्रभावित करने के लिए चार लोगों की टीम के रूप में प्रतिस्पर्धा करनी होगी। और, शो में एक दिलचस्प मोड़ में, शो में 6 रोमांचक वाइल्ड कार्ड एंट्रीज़ पेश की जाएंगी, जिनमें अवेज़ दरबार, धनश्री वर्मा, मनीषा रानी, सागर पारेख, आरजे ग्लेन सलदान्हा और निखिता गांधी शामिल होंगे। प्रतिभाशाली वाइल्ड कार्ड पार्टिसिपेंट्स इस कड़े मुकाबला कारोमांच दोगुना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

शिव ठाकरे और शोएब इब्राहिम अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं, और साथ में, वह कोरियोग्राफर रोमशा सिंह और अनुराधा अयंगर के साथ ‘हम तो हैं कैप्पुचीनो’ गाने पर अपनी मजेदार परफॉर्मेंस सेसभी को हंसाएंगे। फराह खान ने शिव ठाकरे की तारीफ करते हुये कहा, “मेरी हंसी उसी पल से शुरू हो गई जब आपने एक्ट शुरू किया था। शुरू से लेकरअंत तक मेरे चेहरे से मुस्कान नहीं हटी। क्या परफॉर्मेंस है! और लड़कियों, तुम कमाल की थीं। इस एक्ट में सब कुछ था- कॉमेडी, ढेर सारा डांस, इतनी सारी लिफ्ट्स और आज, शोएब, तुम बहुत अच्छे थे। शिव, आपके अंदर से जो शरारत आती है वो केक, बेकर, बेकरी और बाकी सब कुछ ले लेती है। इस शो में मैंने तुम्हें बहुत डांटा है, लेकिन अब मैं तुम्हें गले लगाना चाहती हूं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें