Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jhanvi Kapoor ने फिल्म Mr. and Mrs. Mahi के लिए की कड़ी मेहनत, ऑनस्क्रीन क्रिकेटर बनने की ली ट्रेनिंग

May 22, 2024

Jhanvi Kapoor ने फिल्म Mr. and Mrs. Mahi के लिए की कड़ी मेहनत, ऑनस्क्रीन क्रिकेटर बनने की ली ट्रेनिंग

मुंबई:बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने ऑनस्क्रीन क्रिकेटर बनने के लिये कड़ी मेहनत की है। जाह्ववी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मिस्टर एंड माही को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। जाह्ववी कपूर और राजकुमार राव अभिनीत इस स्पोर्ट्स ड्रामा का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है जिसे फैंस ने काफी सराहा है। जाह्नवी कपूर ने बताया है कि इस फिल्म के लिए वह आईपीएल टीम के साथ घंटों क्रिकेट की प्रैक्टिस किया करती थीं।

मिस्टर एंड मिसेज माही के मेकर्स की तरफ से हाल ही में फिल्म के एक मेकिंग वीडियो रिलीज किया है। जिसमें जाह्नवी कपूर इस फिल्म के लिए अपनी तैयारियों के बारे में ब्यौरा देती हुई नजर आ रही हैं। जाह्नवी कपूर ने बताया है कि क्रिकेटर की भूमिका निभाने के लिए मैंने घंटों नेट्स में पसीना बहाया है। इस दौरान मैंने चोटों का भी सामना किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के बैटिंग कोच और भारतीय क्रिकेटर रहे अभिषेक नायर ने मेरी काफी सहायता की और क्रिकेट खेलने का सही तरीका सिखाया।

इसके अलावा मेरा डेली रुटीन करीब 5-6 घंटे तक ट्रेनिंग सेशन में गुजरता था, जिसमें क्रिकेट, जिम वर्कआउट और अन्य वर्कशॉप में शामिल हुआ करते थे। ये सिलसिला लंबे समय तक चला और तब जाकर मैंने मिस्टर एंड मिसेज माही के लिए खुद को तैयार किया है। फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर के अलावा राजेश शर्मा, कुमुद मिश्रा, अभिषेक बनर्जी, जरीना वहाब और अर्जित तनेजा जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे।।शरन शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही, 31 मई को रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें