Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

जो जोनस ने अपनी पत्नी सोफी टर्नर के लिए लिखा गाना, चल रहा तलाक का केस

September 13, 2023

जो जोनस ने अपनी पत्नी सोफी टर्नर के लिए लिखा गाना, चल रहा तलाक का केस

लॉस एंजेलिस: गायक-गीतकार जो जोनास ने अपनी अलग हो चुकी पत्नी सोफी टर्नर के लिए लिखे सॉन्ग गाने से पहले अपने फैंस को धन्यवाद दिया और इस दौरान वह भावुक हो उठे।फीमेल फस्र्ट यूकेकी रिपोर्ट के अनुसार,34 वर्षीय जोनास ब्रदर्स गायकगेम ऑफ थ्रोन्सकी अभिनेत्री से तलाक की खबरों के बीच पिछले कुछ हफ्तों से अपने भाइयों के साथ दौरे पर हैं।

लॉस एंजिल्स के डोजर स्टेडियम में अपने शो में, उन्होंने हेसिटेट पर परफॉर्म शुरू करने से पहले फैंस से कहा, ‘मुझे और मेरे परिवार को प्यार और समर्थन देने के लिए आप सभी को धन्यवाद – मैं आप लोगों से प्यार करता हूं।‘उनके परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में उन्हें क्लोज़-अप में गाने के बोल गाते हुए दिखाया गया है। इस दौरान उनके आंखों से आंसू बह रहे थे।फीमेल फस्र्ट यूकेके अनुसार,जो ने भावनाओं से गुजरने के बावजूद भाइयों निक और केविन के साथ कोरस गाना जारी रखा।

उनके माता-पिता डेनिस और केविन जोनास बतौर दर्शक उनके इवेंट में शामिल हुए। बता दें, जो ने सोफी से तलाक के लिए अर्जी दी है। इस शादी से उनकी दो बेटियां हैं। उस समय फीमेल फस्र्ट यूके द्वारा प्राप्त एक संयुक्त बयान में कपल ने कहा, ‘शादी के चार साल के बाद हमने आपसी सहमति से शादी को समाप्त करने का फैसला किया है।‘‘ऐसा क्यों है इसके बारे में कई अटकलें हैं,लेकिन वास्तव में यह हम दोनों का सोचा-समझा फैसला है और हम उम्मीद करते हैं कि हर कोई हमारी गोपनीयता का सम्मान करेगा।‘सूत्रों ने पेज सिक्स को बताया कि सोफी के साथ अपनी शादी से जो कुछ समय से ‘नाखुश‘ थे। एक सूत्र ने कहा, ‘तलाक जो के लिए अंतिम रास्ता था। वह कभी भी अपने परिवार को तोड़ना नहीं चाहते थे, लेकिन उन्हें वही करना पड़ा, जो बेटियों के लिए सबसे अच्छा कदम था।‘

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें