Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jolly vs Jolly का ट्रेलर हुआ रिलीज, इंटरनेट पर हो रहा जबरदस्त वायरल

September 2, 2025

Jolly vs Jolly का ट्रेलर हुआ रिलीज, इंटरनेट पर हो रहा जबरदस्त वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क: कल रिलीज़ हुआ जॉली vs जॉली वाला वीडियो धड़ाधड़ वायरल हो गया है। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की तड़ातड़ नोकझोंक! अक्षय का जॉली मिश्रा कानपुर का झंडा उठाए खड़ा है तो अरशद का जॉली त्यागी मेरठ की साइड पकड़कर भिड़ गया। जज त्रिपाठी यानी सौरभ शुक्ला इस झगड़े से इतने त्रस्त हो गए कि आख़िरकार फ़ैसला जनता के हवाले कर दिया।

ये सिर्फ़ हंसी-मज़ाक नहीं है, बल्कि फ्रेंचाइज़ी की जड़ें भी इससे जुड़ी हैं। जॉली LLB 1 में मेरठ वाले वकील अरशद वारसी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था। उसके बाद जॉली LLB 2 में कानपुर से अक्षय कुमार की एंट्री हुई और 2017 का उनका पहला 100 करोड़ वाला फ़िल्म बन गई।

अब जॉली LLB 3 में दोनों जॉली आमने-सामने! उत्साह चरम पर है लेकिन बड़ा सवाल अभी बाकी है कानपुर या मेरठ, ट्रेलर लॉन्च कहां होगा?

यह फ़िल्म स्टार स्टूडियो18 की प्रस्तुति है और डायरेक्टर सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी है। इसमें अक्षय कुमार, अरशद वारसी, हुमा कुरैशी, अमृता राव और सौरभ शुक्ला की दमदार टीम है। जॉली LLB 3 वादा करती है पुरानी यादों का तड़का, धारदार डायलॉगबाज़ी और दो जबरदस्त परफ़ॉर्मर्स का धमाकेदार टकराव। 19 सितम्बर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें