Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Junaid Khan ने ‘Maharaj’ के लिए किया हैरतअंगेज ट्रांसफॉर्मेशन, कम किया 26 किलो वजन

June 4, 2024

Junaid Khan ने ‘Maharaj’ के लिए किया हैरतअंगेज ट्रांसफॉर्मेशन, कम किया 26 किलो वजन

मुंबई : जुनैद खान अपनी डेब्यू फिल्म “महाराज” की रिलीज से पहले ही चर्चा में बने हुए हैं। बता दें कि सभी सही कारणों की वजह से सुर्खियां बटोर रहे जुनैद ने अपनी पहली फीचर फिल्म “महाराज” के लिए जबरदस्त फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन की है। अपने किरदार में खुद को ढालने के लिए यंग एक्टर ने 2 सालों के अंदर 26 किलो वजन कम किया है। एक्टर द्वारा किए गए इस ट्रांसपोर्टेशन ने सिर्फ ऑडियंस को ही इंप्रेस नहीं किया है बल्कि इसने कइयों को इंस्पायर भी किया है। जुनैद की कड़ी मेहनत को देखकर यह कहा जा सकता है कि एक्टर अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से ऑडियंस पर गहरा असर डालने वाले हैं।

जुनैद अपने क्राफ्ट को लेकर बेहद डेडीकेटेड हैं और हाल के दिनों में उनके फिजिक में बदलाव देखने मिल रहा है। बता दें कि एक्टर पहले से थोड़े दुबले-पतले नजर आ रहे हैं। उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन यह दर्शाता है कि वह अपनी डेब्यू फिल्म को सफल बनाने के लिए कितनी मेहनत कर रहे हैं।

बता दें कि जुनैद इन दिनों बहुत बिजी हैं, एक्टर एक साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। वहीं, उनकी पहली फिल्म ‘महाराज’, जिसमें जयदीप अहलावत भी हैं, वह इसी महीने यानी 14 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वाली है। फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले ही अपनी दिलचस्प कहानी और जुनैद के ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से फैंस और क्रिटिक्स दोनो के बीच एक्साइटमेंट पैदा कर दी है।

महाराज के अलावा जुनैद एक और बड़ी प्रोजेक्ट पर काम कर रही है जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस सई पल्लवी नजर आने वाली है। फिल्म की शूटिंग जापान के खूबसूरत लोकेशंस पर की गई है। इस प्रोजेक्ट्स की तस्वीर, जो कुछ महीने पहले वायरल हुई थीं, ने जुनैद के उभरते करियर के बारे में चर्चा को और बढ़ा दिया है। जुनैद की वोकैलिटी और किसी भी चैलेंजिंग रोल को लेने की भूमिकाएं निभाने की इच्छाशक्ति पहले से ही उनकी एक्टिंग जर्नी की पहचान बन गई है।

फिलहाल जुनैद, खुशी कपूर के साथ अपने अनटाइटल प्रोजेक्ट पर फोकस कर रहे हैं। दोनो यंग एक्टर्स द्वारा एक प्रोजेक्ट में काम करने की खबर ने फैंस की दिलचस्पी को बढ़ा दिया है। सभी बेसब्री से दोनों को स्क्रीन शेयर करते हुए देखने का इंतजार कर रहे हैं।

जुनैद की डेब्यू फिल्म को देखने का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में जुनैद के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन और कड़ी मेहनत को स्क्रीन पर देखना सभी के लिए बेहद अलग अनुभव होने वाला है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें