Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Junaid Khan ने अपने जन्मदिन पर नहीं ली छुट्टी, एक्ट्रेस Khushi Kapoor के साथ कर रहे काम

June 2, 2024

Junaid Khan ने अपने जन्मदिन पर नहीं ली छुट्टी, एक्ट्रेस Khushi Kapoor के साथ कर रहे काम

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान का रविवार को जन्मदिन है। इसके लिए उन्होंने छुट्टी नहीं ली है। वह अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं जिसका टाइटल अभी तय नहीं हुआ है। इस फिल्म में वह एक्ट्रेस खुशी कपूर के साथ नजर आएंगे। जुनैद खान इन दिनों बहुत बिजी हैं। उन्होंने एक के बाद एक अपने प्रोजेक्ट पूरे किए हैं। उनकी पहली फिल्म ‘महाराज’ बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि 14 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

मिली जानकारी के अनुसार , ‘जुनैद खुशी के साथ अपने अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट के लिए पूरे दिन शूटिंग करेंगे। दोनों को पहली बार स्क्रीन शेयर करते और अपना टैलेंट दिखाते देखना दिलचस्प होगा। फिलहाल, जुनैद का पूरा ध्यान ख़ुशी के साथ अपनी फिल्म पर है। इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन कर रहे हैं। इन दो फिल्मों के अलावा, जुनैद के पास साई पल्लवी के साथ एक और प्रोजेक्ट भी है। इस प्रोजेक्ट की शूटिंग जापान में हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें