इंटरनेशनल डेस्क: साउथ सिनेमा के दो दिग्गज – सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और डायरेक्टर प्रशांत नील – पहली बार एक साथ आ रहे हैं, और इस मेगा कोलैबोरेशन की फिल्म ‘NTRNeel’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। माइथ्री मूवी मेकर्स और NTR आर्ट्स के बैनर तले बन रही इस हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा फिल्म की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है – 25 जून 2026।
फिल्म का टाइटल अभी आधिकारिक रूप से फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन इसे फिलहाल ‘NTRNeel’ के नाम से जाना जा रहा है। यह प्रोजेक्ट न केवल तेलुगु सिनेमा बल्कि पूरे भारतीय फिल्म जगत के लिए एक गेमचेंजर माना जा रहा है।
-नई कहानी, नई ऊंचाईयां
हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर अभी पर्दा बना हुआ है, लेकिन प्रशांत नील के निर्देशन की पहचान – गहन एक्शन, इमोशनल इंटेंसिटी और ग्रिपिंग नैरेटिव – से यह तय है कि फिल्म दर्शकों को सीट से बांधे रखेगी। वहीं, जूनियर एनटीआर की स्क्रीन पर मौजूदगी अपने आप में एक बड़ा इवेंट होती है। आरआरआर और देवरा जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से साबित कर चुके एनटीआर, अब इस फिल्म के साथ एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर राज करने को तैयार हैं।
-सिनेमा का अगला विजुअल ब्लास्ट
‘NTRNeel’ को एक विजुअल ट्रीट कहा जा रहा है, जिसे बड़े पैमाने पर शूट किया जाएगा। तकनीकी पक्ष पर भी खास ध्यान दिया गया है, ताकि फिल्म इंटरनेशनल लेवल की लगे। फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं – कल्याण राम नंदामुरी, नवीन यरनेनी, रवि शंकर यालमंचिली और हरीकृष्ण कोसाराजू।
माइथ्री मूवी मेकर्स और NTR आर्ट्स पहले भी कई ब्लॉकबस्टर दे चुके हैं, लेकिन इस फिल्म को अब तक का उनका सबसे बड़ा और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट कहा जा रहा है।
-प्रशांत नील और एनटीआर – परफेक्ट ब्लेंड
प्रशांत नील, जिन्होंने केजीएफ और सालार जैसी फिल्मों से एक अलग सिनेमैटिक लैंग्वेज खड़ी की है, अब एनटीआर के साथ काम कर रहे हैं, जो अपनी डायलॉग डिलीवरी और दमदार अभिनय से हर किरदार को यादगार बना देते हैं। इन दोनों की जोड़ी से जो उम्मीदें हैं, वह न केवल फैंस बल्कि फिल्म इंडस्ट्री को भी एक्साइटेड कर रही हैं।
-25 जून 2026 – तारीख याद रखिए
NTRNeel सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सिनेमैटिक इवेंट बनने जा रही है। एक ऐसी फिल्म जो बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने का माद्दा रखती है। तो 25 जून 2026 को कैलेंडर में मार्क कर लीजिए, क्योंकि उस दिन बड़े पर्दे पर एक तूफान आएगा – NTRNeel के रूप में।