Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

के-पॉप सिंगर औरा ने सलमान खान के साथ जीने के हैं चार दिन पर किया डांस

December 10, 2023

के-पॉप सिंगर औरा ने सलमान खान के साथ जीने के हैं चार दिन पर किया डांस

मुंबई: के-पॉप सिंगर औरा कंट्रोवर्शयिल रियलिटी शो बिग बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री करेंगे। वह वीकेंड का वार में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ डांस करते दिखेंगे। औरा और सलमान 2004 में रिलीज हुई फिल्म मुझसे शादी करोगी के गाने जीने के हैं चार दिन पर डांस करेंगे। दोनों एक साथ स्टेज पर हुक स्टेप करते भी दिखाई देंगे।

चैनल द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए प्रोमो में सलमान स्टेज पर औरा का परिचय कराते नजर आ रहे हैं।सलमान पूछते हैं कि क्या वह सिंगल हैं और किस तरह के पार्टनर की तलाश में हैं। जिस पर, औरा कहते है, ‘आधा सेक्सी और आधा प्यारा।फिर, वह सलमान से कहते हैं कि वह उनसे प्यार करते हैं। इसके बाद, वह दबंग स्टार को कोरियन लैंग्वेज भी सिखाते हैं। वहीं, सलमान ने औरा को कुछ हिंदी लाइन्स भी सिखाईं।औरा भारत में बेहद मशहूर हैं। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म डिस्को डांसर का गाना जिम्मी जिम्मी सॉन्ग है, जिसे औरा ने नए तरीके से गाया था। इस सॉन्ग के बाद औरा भारत में मशहूर हो गए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें