Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kalki 2898 AD का एनीमेशन ट्रेलर हुआ रिलीज, लोगों को बचाने के मिशन पर निकले भैरव और बुज्जी

May 31, 2024

Kalki 2898 AD का एनीमेशन ट्रेलर हुआ रिलीज, लोगों को बचाने के मिशन पर निकले भैरव और बुज्जी

मुंबई : फिल्म ‘कल्कि 2898’ एडी इस दिनों लगातार खबरों में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म मेकर्स ने इस फिल्म के पांचवें अहम किरदार बुज्जी से लोगों का मिलाया था। इस बीच एक खबर सामने आई कि दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म कल्कि 2898 एडी का एनीमेशन ट्रेलर रिलीज हो गया है। आपको बता दे कि नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में प्रभास , दीपिका पादुकोण ,अमिताभ बच्चन , कमल हासन और दिशा पटानी की अहम भूमिका है।

कल्कि 2898 एडी का एनीमेशन ट्रेलर रिलीज हो गया है, इसमें भैरव और उसका दोस्त बुज्जी लोगों को बचाने के मिशन पर निकले हैं। इस एनिमेटेड सीरीज के जरिए फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का प्रमोशन किया जाएगा। ट्रेलर देखने के बाद फैंस का उत्साह और अधिक बढ़ गया है। बुज्जी के कैरेक्टर को आवाज दक्षिण भारतीय अभिनेत्री कीर्ती सुरेश ने दी है। नागअश्विन द्वारा निर्देशित और वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित ‘कल्कि 2898 एडी’ हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयाली, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में 27 जून को रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें