Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बॉक्स ऑफिस पर ‘Kalki 2898 AD’ का कब्जा, 150 करोड़ रुपये के आंकड़े से कुछ ही कदम दूर

June 29, 2024

बॉक्स ऑफिस पर ‘Kalki 2898 AD’ का कब्जा, 150 करोड़ रुपये के आंकड़े से कुछ ही कदम दूर

मुंबई : माइथोलॉजिकल साइंस-फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने रिलीज होने के दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है। मेकर्स की उम्मीद से भी ज्यादा कमाई यह फिल्म कर रही है। फिल्म अब देश में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में महज कुछ कदम की दूरी पर है। अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और प्रभास जैसे कई अभिनेताओं के साथ कई कैमियो वाली इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 149.3 करोड़ रुपये की कमाई की। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिलक के अनुसार, फिल्म ने तेलुगु में 91.45 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं हिंदी भाषी दर्शकों के बीच इसका प्रदर्शन अच्छा रहा, जहां फिल्म ने अब तक 45 करोड़ रुपये की कमाई की।

मूवी ने तमिल में 8 करोड़ रुपये, मलयालम में 4.2 करोड़ रुपये और कन्नड़ में 0.65 करोड़ रुपये कमाए हैं। 28 जून को 65.02 प्रतिशत लोगों ने तेलुगू में फिल्म देखी। सैकनिलक के आंकड़ों के मुताबिक, लोग ज्यादातर तेलुगू सर्कटि में फिल्म को 2डी में देख रहे हैं, जिसमें नाइट शो में 82.95 प्रतिशत, जबकि 3डी में 78.44 प्रतिशत दर्शक हैं। हिंदी में, दर्शक 2डी की तुलना में फिल्म के लिए 3डी फॉर्मेट को ज्यादा चुन रहे हैं। इसमें 3डी के लिए नाइट शो में 64.5 प्रतिशत, जबकि फिल्म के 2डी-नाइट शो के लिए 55.75 प्रतिशत दर्शक शामिल हैं। बता दें कि नाग अश्विन द्वारा निर्देशित, ‘कल्कि 2898 एडी’ हिंदू धर्मग्रंथों से प्रेरित है।

फिल्म में प्रभास ‘भैरवा’ के किरदार में हैं, जो कहानी में सरप्राइज ट्विस्ट लेकर आते हैं। वहीं अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा की भूमिका निभाई है। दीपिका पादुकोण ‘सुमति’ की भूमिका में नजर आई हैं, जो मजबूत महिला है और कोख में पल रहे बच्चे के लिए संघर्ष करती है। इसके अलावा, ‘कॉम्प्लेक्स’ नाम के एम्पायर के शासक सुप्रीम यास्किन के खलनायक किरदार में कमल हासन हैं। फिल्म में कई स्टार स्पेशल अपीयरेंस में हैं, जिनमें डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा, फिल्म मेकर एस.एस. राजामौली, एक्टर विजय देवरकोंडा, दुलकर सलमान और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें