Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kalki 2898 AD में पौराणिक कथाओं के साथ भविष्य का अनूठा मिश्रण : Amitabh Bachchan

June 25, 2024

Kalki 2898 AD में पौराणिक कथाओं के साथ भविष्य का अनूठा मिश्रण : Amitabh Bachchan

मुंबई : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म कल्कि 2898 एडी के जरिए भविष्यवाद के साथ पौराणिक कथाओं का अनूठा मिश्रण किया गया है,जो दर्शकों को बेहद पसंद आयेगा। ‘कल्कि 2898’एडी इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है।नाग अश्विन द्वारा निर्देशित सायंस फिक्शन महाकाव्य फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।कल्कि 2898 एडी का प्रशंसक बेसब्री से इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

रिलीज़ ट्रेलर के बाद, इस उत्साह को‘द कल्कि क्रॉनिकल्स’द्वारा और भी बढ़ा दिया गया, जो कि स्टार कलाकारों के साथ एक साक्षात्कार श्रृंखला है जो फिल्म के निर्माण के बारे में जानकारी देती है। साक्षात्कार में अमिताभ,कमल हासन, प्रभास ,दीपिका पादुकोण निर्माता स्वप्ना दत्त और प्रियंका दत्त मौजूद थी। कल्कि 2898 एडी पौराणिक विषयों पर आधारित है, जिसमें अश्वत्थामा और भैरव जैसे पात्र हैं, जो प्राचीन भारतीय महाकाव्यों में निहित हैं। भविष्य की कथा के साथ पौराणिक पात्रों का यह मिश्रण कहानी में एक अनोखी गहराई और समृद्धि जोड़ता है।

‘द कल्कि क्रॉनिकल्स’के पहले एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने फिल्म पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, हम पौराणिक कथाओं को भविष्य की किसी चीज़ के साथ मिलाने में सक्षम हैं, कल्कि 2898 एडी बहुत अनोखा और सफल प्रयोग रहा। उन्होंने दर्शकों को आश्वासन दिया, फिल्म के अंत तक, आप वास्तव में उस पर विश्वास करेंगे जो आपने देखा था।फिल्म गुणवत्ता से परिपूर्ण है और इसके निर्माण में काफी सावधानी बरती गयी है। अमिताभ ने कहा कि जब निर्देशक नाग अश्विन फिल्म के बारे में बात करने के लिए उनके पास आए थे तो एक फोटो साथ में लाए थे।

तस्वीर यह दिखाने के लिए थी कि उनका और प्रभास का किरदार कैसे दिखेगा। उस तस्वीर में अमिताभ बच्चन का किरदार प्रभास के किरदार को धक्का दे रहा था। इस किस्से को सुनाने के बाद बिग बी ने कहा कि मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं और प्रभास के फैंस कृपया मुझे माफ कर दें। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित‘कल्कि 2898 एडी’हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयाली, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में 27 जून को रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें