Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कल्कि 2898 एडी की हाईटेक कार ‘बुज्जी’ की सवारी कर हुए रोमांचित : Naga Chaitanya

May 26, 2024

कल्कि 2898 एडी की हाईटेक कार ‘बुज्जी’ की सवारी कर हुए रोमांचित  : Naga Chaitanya

मुंबई : दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने एक्टर नागा चैतन्य आने वाली फिल्म कल्कि 2898 एडी की हाईटेक कार ‘बुज्जी’ की सवारी कर रोमांचित हो गए। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म‘कल्कि 2898 एडी’में प्रभास, दीपिका पादुकोण ,अमिताभ बच्चन , कमल हासन और दिशा पटानी की अहम भूमिका है। हाल ही में फिल्म में अहम भूमिका निभा रही ‘बुज्जी’ की पहली झलक सामने आई।‘कल्कि 2898 एडी’ में प्रभास यानी भैरव की कूल फ्रेंड बनी ‘बुज्जी’ एक रोबोटिक कार है।

वैजयंती मूवीज ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें नागा चैतन्य बुज्जी में बैठकर राइड कर रहे हैं। क्लिप में चैतन्य अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि वह शॉक में हैं। उन्होंने वीडियो में कहा, मैं अभी भी शॉक में हूं। आपने इंजीनियरिंग के सारे रूल्स तोड़ दिए हैं। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, देखिए कौन बुज्जी से मिला नागा चैतन्य। उम्मीद करता हूं कि आपकी राइड मजेदार रही होगी। चैतन्य ने इसे रीशेयर किया है और इसे शानदार बताया है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, मैंने कभी भी ऐसा कुछ इमेजिन नहीं किया था। इस विजन को रियलिटी में बदलने के लिए पूरी टीम को सलाम करता हूं। यह वाकई किसी चमत्कार से कम नहीं है। बुज्जी के साथ चिल करके मजा आया। नागअश्विन द्वारा निर्देशित और वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित‘कल्कि 2898 एडी’हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयाली, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में 27 जून को रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें