Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kamal Haasan ने ‘हिंदुस्तानी 2’ का शेयर किया पोस्टर, कहा- जिम्मेदारी से वोट करें

May 20, 2024

Kamal Haasan ने ‘हिंदुस्तानी 2’ का शेयर किया पोस्टर, कहा- जिम्मेदारी से वोट करें

मुंबई: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए सोमवार को मतदान हो रहा है। एक्टर-फिल्म मेकर कमल हासन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हिंदुस्तानी 2’, जिसे ‘इंडियन 2’ भी कहा जाता है, के लिए एक नया पोस्टर जारी किया। जिसमें मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला गया है। कमल ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर साझा किया। पोस्टर में, एक्टर एक बुजुर्ग लुक में नजर आ रहे हैं। वह वोट के बाद उंगली पर लगने वाली स्याही को अलग अंदाज में दिखा रहे हैं।

पोस्टर में लिखा, ‘एक हिंदुस्तानी, एक वोट, एक आवाज… जो बदलाव चाहते हैं वो बनें। अभिनेता ने पोस्टर को कैप्शन के साथ साझा किया: ‘एक वोट, एक आवाज… जो बदलाव आप चाहते हैं वह वास्तव में हो, इसलिए जिम्मेदारी से वोट करें।‘ ‘हिंदुस्तानी 2’ या ‘इंडियन 2’ एस. शंकर द्वारा निर्देशित एक तमिल एक्शन फिल्म है। यह फिल्म 1996 की फिल्म ‘इंडियन’ का सीक्वल है, जहां एक्टर ने सेनापति की अपनी भूमिका दोहराई है, जो एक उम्रदराज स्वतंत्रता सेनानी था। इसमें सिद्धार्थ, काजल अग्रवाल और रकुल प्रीत सिंह समेत कई अन्य कलाकार भी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें