Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

कंगना रनौत ने नेशनल अवॉर्ड विजेताओं को दी बधाई, शेयर किया ये ट्वीट

August 25, 2023

कंगना रनौत ने नेशनल अवॉर्ड विजेताओं को दी बधाई, शेयर किया ये ट्वीट

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने 69वें नेशनल अवॉर्ड के सभी विजेताओं को बधाई दी है। 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्डस 2023 के विजेताओं का ऐलान हो गया है। कंगना रनौत ने नेशनल अवॉर्ड के सभी विजेताओं को बधाई दी है।कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा ,प्तराष्ट्रीय पुरस्कार 2023 के सभी विजेताओं को बधाई। ये कला का एक ऐसा कार्निवल है जो देशभर के सभी कलाकारों को एक साथ लाता है।

सभी भाषाओं में हो रहे इतने महत्वपूर्ण कार्यों को जानना और उनसे परिचित होना वास्तव में मैजिकल है। आप सभी जो इस बात से निराश हैं कि मेरी फिल्म‘थलाइवी’को कोई जीत नहीं मिली..कृपया जान लें कि कृष्णा ने मुङो जो कुछ भी दिया और या नहीं दिया है मैं उसके लिए हमेशा ग्रेटफुल हूं और आप सभी जो वास्तव में मुझसे प्यार करते हैं और मेरी सराहना करते हैं, उन्हें मेरे नजरिए की भी सराहना करनी चाहिए। खैर.. मुङो विश्वास है कि जूरी ने अपना बेस्ट काम किया है.. मैं सभी को शुभकामनाएं देती हूं..हरे कृष्णा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें