Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kangana Ranaut ने दी बॉलीवुड को नसीहत, बोलीं- ‘पॉलिटिक्स से दूर रहो वरना…’

January 28, 2023

Kangana Ranaut ने दी बॉलीवुड को नसीहत, बोलीं- ‘पॉलिटिक्स से दूर रहो वरना…’

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ सुपर-डुपर हिट रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड ब्रेक किये हैं। सिर्फ यही नहीं बल्कि इस फिल्म की सक्सेस को देखते हुए कई सेलिब्रिटी बधाई भी दी है। इसी बीच कंगना भी ‘पठान’ को लेकर लगातार ट्वीट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड को नसीहत देते हुए ट्वीट किया है। ‘नफरत पर जीत’ के बारे में बोलने वालों को फटकार लगाते हुए, कंगना ने बॉलीवुड को वॉर्निंग दी है कि ‘पॉलिटिक्स से दूर’ रहें।

दरअसल, आलिया भट्ट और फिल्ममेकर करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर ‘पठान’ की तारीफ की थी। आलिया ने लिखा था, ‘प्यार हमेशा जीतता है।’ वहीं करण ने लिखा ‘लव फॉरएवर ट्रम्प्स हेट।’ इसी पर निशाना साधते हुए कंगना ने शनिवार को ट्वीट किया, “बॉलीवुड वालों ये नैरेटिव बनाने की कोशिश मत करना कि इस देश में तुम हिंदू हेट से सफर कर रहे हो , अगर मैंने फिर से ये शब्द सुना ‘नफरत पर जीत’ तो तुम लोगों की वही क्लास लगेगी जो कल लगी। अपनी सफलता का आनंद लीजिए और अच्छा काम कीजिए, राजनीति से दूर रहिए।’

इससे पहले, कंगना ने पठान की सफलता पर कमेंट करते हुए कहा था, ‘ऐसी फिल्में चलनी चाहिए।’ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रैप पार्टी में उन्होंने कहा था, ”पठान अच्छा कर रही है। ऐसी फिल्म चलनी चाहिए और मुझे लगता है कि जो हमारे हिंदी सिनेमा वाले पीछे रह गए हैं, हर इंसान अपने लेवल पर कोशिश कर रहा है, हिंदी सिनेमा को फिर से गौरव दिलाने के लिए हम जो कर सकते हैं वह करें। ’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें