Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kangana Ranaut को याद आए मां के हाथ से बने लड्डू, Manali में हाे रही बर्फबारी की तस्वीरें की शेयर

January 14, 2023

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने गृहनगर मनाली में बर्फबारी की एक झलक साझा की और कहा कि उन्हें अपनी मां के बनाए लड्डू और अपने पिता द्वारा बनाए गए पहाड़ी मांस की याद आ रही है। उन्होंने मनाली में अपने बर्फ से ढके बंगले की कई शानदार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। मनाली में अपने बर्फ से ढके घर की एक तस्वीर साझा करते हुए कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, ‘‘यह ठंड का मौसम भी घर में मा के हाथ के तिल/हल्दी के लड्डू खाए बिना ही जाएगा।’’ घर की दूसरी तस्वीर में उन्होंने लिखा है, अलाव और पापा का बनाया हुआ पहाड़ी मीट को मिस कर रही हूं, निश्चित तौर पर सीजनल स्कीइंग मिस कर रही हूं।

कंगना वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसे उन्होंने पहले एक म्यूजिकल ड्रामा बताया था।एक्ट्रेस इमरजेंसी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी और डायरेक्टर भी हैं। फिल्म में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, विशक नायर, सतीश कौशिक, मिलिंद सोमन और श्रेयस तलपड़े भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कंगना के पास सर्वेश मेवाड़ा की तेजस भी है, जिसमें वह एक भारतीय वायु सेना के पायलट की भूमिका निभाती नजर आएंगी। उनकी फिल्म द अवतार : सीता भी योजना में है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें