Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

कंगना रनौत ने की ऐश्वर्या राय की तारीफ, बोलीं: ‘वह न केवल सुंदर हैं बल्कि…’

August 20, 2023

कंगना रनौत ने की ऐश्वर्या राय की तारीफ, बोलीं: ‘वह न केवल सुंदर हैं बल्कि…’

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने ऐश्वर्या राय की तारीफ की है। कंगना रनौत ने ऐश्वर्या राय बच्चन का एक वीडियो शेयर कर उन्हें फुल मून बताया है।कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर महिलाओं की खूबसूरती पर बात की और ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियिन सेलवन 1 का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ऐश्वर्या के साथ तृषा कृष्णन भी नजर आ रही हैं।

कंगना ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,बॉलीवुड के गीतकारों ने सोलह साल की बाली उमरिया (युवा) के बारे में काफी कुछ लिखा है, लेकिन चालीस या पचास की उम्र वाली महिला में सेंसुअलिटी, सेक्सुअलिटी और सिडक्शन का इस्तेमाल करने असफल रहे, क्योंकि वह न केवल सुंदर हैं बल्कि स्मार्ट और अनुभवी भी हैं। ये एक शानदार कॉम्बिनेशन है। दो फुल मून।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें