Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजनीति के लिए फिल्मों से ब्रेक नहीं लेंगी Kangana Ranaut : संसद सत्र के बाद करेंगी ‘Emergency’ का प्रमोशन

June 27, 2024

राजनीति के लिए फिल्मों से ब्रेक नहीं लेंगी Kangana Ranaut : संसद सत्र के बाद करेंगी ‘Emergency’ का प्रमोशन

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ ले ली है। एक पुराने इंटरव्यू में कंगना ने कहा था कि अगर वह चुनाव जीत जाती हैं तो फिल्म इंडस्ट्री छोड़ देंगी, हालांकि भविष्य में वह अपनी फिल्मी पारी जारी रखेंगी।

उनके करीबियों ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कंगना की आने वाली रिलीज ‘इमरजेंसी’ से जुड़ी अहम जानकारी दी है। फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के साथ ही रिलीज होनी थी, लेकिन चुनावी व्यस्तताओं के चलते फिल्म उस तारीख पर नहीं आ सकी। हालांकि, फिल्म को जल्द ही रिलीज करने की तैयारी चल रही है।

राजनीतिक और फिल्मी करियर में संतुलन बनाएंगी

कंगना के करीबी सूत्रों ने बताया, ‘संसद सत्र खत्म होने के बाद फिल्म रिलीज पर तस्वीर साफ हो जाएगी। कोशिश थी कि फिल्म को 25 जून को ही रिलीज किया जाए, क्योंकि 1975 में इसी तारीख को आपातकाल लगाया गया था। हालांकि, उस तारीख को भी टाल दिया गया। अब यह 6 सितंबर को रिलीज होगी। कंगना राजनीति के मैदान में अपनी पहली पारी के साथ-साथ अपना फिल्मी सफर भी जारी रखेंगी। अगली फिल्म की घोषणा बहुत जल्द हो सकती है।

कहा जा रहा है कि कंगना के पास आनंद एल राय की ‘तनु वेड्स मनु 3’ और अलौकिक देसाई की पौराणिक ड्रामा ‘सीता- द इनकार्नेशन’ जैसी फिल्में भी हैं। इन पर हाल फिलहाल कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें