Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

तेजस के ट्रेलर में कंगना के शानदार परफॉर्मेंस ने पांचवें राष्ट्रीय पुरस्कार की भविष्यवाणी को दी हवा

October 12, 2023

तेजस के ट्रेलर में कंगना के शानदार परफॉर्मेंस ने पांचवें राष्ट्रीय पुरस्कार की भविष्यवाणी को दी हवा

मुंबई: अभिनेत्री कंगना रनौत भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म तेजस के साथ एक बार फिर प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार पर अपनी नजरें जमाती दिख रही हैं। अभिनेत्री पहले ही चार राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर चुकी हैं। फिल्म के ट्रेलर ने इंटरनेट पर काफी सुर्खयिां बटोरी है, जिससे फैंस, आलोचक और नेटिजन्स आश्चर्यचकित हैं। इस बात की चर्चा छिड़ गई है कि इस ट्रेलर के साथ कंगना को अपना पांचवां राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा।भारतीय वायु सेना दिवस पर जारी किए गए ट्रेलर में कंगना को एक उच्च जोखिम वाले मिशन के लिए नियुक्त लड़ाकू पायलट की भूमिका में दिखाया गया है।

कंगना के किरदार ने अपने सम्मोहक प्रदर्शन से काफी ध्यान आकर्षति किया है।अपने किरदार की तैयारी के प्रति उनका समर्पण, उनके उग्र संवाद और उनकी आकर्षक ऑन-स्क्रीन उपस्थिति ने मिलकर उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार की दौड़ में शुरुआती पसंदीदा बना दिया है।फैशन, क्वीन, तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स और मणिकर्णकिा : द क्वीन ऑफ झांसी में उनके अभिनय के लिए पहले ही उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। इनमें से प्रत्येक भूमिका ने उनकी बहुमुखी प्रतिभा और अपने पात्रों में पूरी तरह से डूब जाने की उनकी क्षमता को प्रदर्शति किया।आरएसवीपी द्वारा निर्मति, यह फिल्म सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित है। तेजस 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें