Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

कन्नड़ अभिनेता वं निर्माता दिलीप राज का निधन; 47 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

May 13, 2026

कन्नड़ अभिनेता वं निर्माता दिलीप राज का निधन; 47 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मुंबई : कन्नड़ फिल्म और टैलीविजन इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता और निर्माता दिलीप राज का निधन हो गया। वह 47 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और सीने में दर्द उठने के बाद उन्हें बेंगलुरु के अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई।

दिलीप राज के निधन से कन्नड़ फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर फैंस और कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बेंगलुरु में जन्मे दिलीप राज ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर और टेलीविजन से की थी। दिलीप राज ने निर्माता के रूप में भी पहचान बनाई। उनके प्रोडक्शन हाउस डीआर क्रिएशंस के बैनर तले बना धारावाहिक ‘हिटलर कल्याणा’ काफी लोकप्रिय हुआ था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें