Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिट एंड रन मामले में कन्नड़ अभिनेत्री दिव्या सुरेश शामिल, बेंगलुरु पुलिस जल्द करेगी पूछताछ

October 25, 2025

हिट एंड रन मामले में कन्नड़ अभिनेत्री दिव्या सुरेश शामिल, बेंगलुरु पुलिस जल्द करेगी पूछताछ

बेंगलुरु : बेंगलुरु के बयातारायणपुरा इलाके में 4 अक्टूबर को हुई एक हिट-एंड-रन घटना ने सबको चौंका दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस घटना में कन्नड़ अभिनेत्री और बिग बॉस कन्नड़ की कंटेस्टेंट दिव्या सुरेश शामिल थीं। घटना रात करीब डेढ़ बजे हुई थी। इस घटना में तीन लोग घायल हुए। 34 साल की अनीता को गंभीर चोटें आईं, उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया।

ये भी पढ़ें – “प्रीति तुम कहां हो, लौट आओ…” सोशल मीडिया पर वायरल हुई एयर होस्टेस की भावुक कहानी, VIDEO

बाइक पर उनके साथ यात्रा कर रहे दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि दिव्या सुरेश इस समय किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि, उन्हें जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार बाइक को टक्कर मारकर तेजी से वहां से चली जाती है, जबकि बाइक पर बैठे लोग सड़क पर गिरकर दर्द से चीख रहे थे।

ये भी पढ़ें – तेज रफ्तार कार हादसे में 7 लोगों की मौत, 5 लोगों की मौके पर ही मौत

पुलिस ने पुष्टि की है कि कार दिव्या सुरेश चला रही थीं। घटना के गवाहों ने भी उन्हें ड्राइवर के रूप में पहचाना। पुलिस ने इस मामले में भारतीय कानून की धारा 281 और 125(ए) और मोटर वाहन कानून की धारा 134(ए), 134(बी), और 187 के तहत एफआईआर दर्ज की, जिसमें कहा गया कि बयातारायणपुरा पुलिस स्टेशन की दिशा से आ रही कार और दूसरी दिशा से आ रही बाइक में टक्कर हुई।

बाइक पर किरण, अनुषा और अनीता अस्पताल जा रहे थे। टक्कर के बाद वे सड़क पर गिर गए, जिससे अनीता के पैर में फ्रैक्चर हो गया। पीड़ित के परिवार ने बताया कि डॉक्टरों ने अनीता को लंबे समय तक आराम करने की सलाह दी है। साथ ही कहा कि दिव्या सुरेश ने अभी तक उनसे कोई संपर्क नहीं किया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद पीड़ितों ने मदद के लिए काफी आवाज लगाई थी, लेकिन कार नहीं रुकी।

पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब गंभीर रूप से घायल अनीता को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। पुलिस के मुताबिक, जांच अभी जारी है और आरोपी को जल्द ही हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें