Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में म्यूजिक और कॉमेडी का तड़का, एपी ढिल्लों और अनुभव बस्सी आएंगे नजर

February 5, 2026

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में म्यूजिक और कॉमेडी का तड़का, एपी ढिल्लों और अनुभव बस्सी आएंगे नजर

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। इस बार शो में ऐसी जोड़ी नजर आने वाली है, जो कॉमेडी के साथ-साथ म्यूजिक का भी जबरदस्त तड़का लगाएगी। पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों और स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी आने वाले एपिसोड में मेहमान बनकर शो में पहुंचेंगे। नेटफ्लिक्स इंडिया ने इसका प्रोमो भी रिलीज कर दिया है।

प्रोमो की शुरुआत कपिल शर्मा के मजेदार अंदाज से होती है। वह कहते हैं कि आज शो में दो ग्लोबल स्टार आए हैं एक एपी ढिल्लों और दूसरा वो खुद। कपिल की यह बात सुनते ही बस्सी अपनी हंसी नहीं रोक पाते।

इसके बाद कपिल दर्शकों को बताते हैं कि एक तरफ ऐसा सिंगर है, जिसने इंटरनेशनल स्टेज पर अपनी पहचान बनाई है, और दूसरी तरफ ऐसा कॉमेडियन है, जिसकी बातें भी उतनी ही दमदार हैं। जैसे-जैसे प्रोमो आगे बढ़ता है, हंसी और मस्ती का माहौल और रंगीन हो जाता है।

कपिल, एपी ढिल्लों के महंगे कॉन्सर्ट्स का जिक्र करते हुए कहते हैं कि जिनकी टिकट्स की कीमत लाखों में होती है। मोबाइल और पर्स चोरी की खबरों पर चुटकी लेते हुए कपिल कहते हैं कि एपी स्टेज पर अपना टैलेंट दिखा रहे थे और नीचे दर्शक भी अपना-अपना टैलेंट दिखा रहे थे। यह सुनकर पूरा स्टूडियो ठहाकों से गूंज उठता है।

इसके बाद शो में बाकी कॉमेडी कलाकारों की एंट्री से माहौल और भी मजेदार हो जाता है। कीकू शारदा छोटे शेख के रूप में नजर आते हैं, जबकि कृष्णा अभिषेक बड़े शेख बनकर आते हैं। दोनों की नोकझोंक दर्शकों को खूब हंसाती है। फिर सुनील ग्रोवर अपने नए किरदार डायमंड राजा के साथ मंच पर आते हैं, जो एपिसोड को और भी खास बना देता है।

इससे पहले शो के एक एपिसोड में मशहूर संगीतकार ए. आर. रहमान भी पहुंचे थे। उनके साथ विजय सेतुपति, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ जाधव भी नजर आए थे। उस दौरान कपिल के साथ एक मैसेज पासिंग गेम खेलते हुए ए. आर. रहमान ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि यह गेम बिल्कुल वैसा ही है, जैसे एक बात एक कान से दूसरे कान तक पहुंचते-पहुंचते पूरी तरह बदल जाती है।

गौरतलब है कि ए. आर. रहमान हाल ही में हिंदी सिनेमा और सांप्रदायिकता से जुड़े अपने एक बयान को लेकर चर्चा और विवाद में भी रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें