Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

काजोल-करीना के साथ हुए झगड़े पर करण जौहर ने किए बड़े खुलासे, बताई पूरी सचाई

November 9, 2023

काजोल-करीना के साथ हुए झगड़े पर करण जौहर ने किए बड़े खुलासे, बताई पूरी सचाई

मुंबई: काजोल और करीना कपूर खान के करीबी दोस्ज़्त फिल्म निर्माता करण जौहर ने दोनों अभिनेत्रियों से हुए मतभेदों पर खुलकर बात की। उन्ज़्होंने बताया कि झगड़े के बाद उन्होंने उनके साथ कैसे सुलह की।लोकप्रिय चैट शो ‘कॉफी विद करण’ सीजन 8 की मेजबानी कर रहे फिल्म निर्माता करण जौहर ने शो में बॉलीवुड की जेन-जेड डीवाज सारा अली खान और अनन्या पांडे का स्वागत किया।

बातचीत के दौरान करण ने कहा, ‘मेरे जीवन में दो बार, मेरे करीबी दोस्तों के साथ मेरे मतभेद हुए। एक 2003 में करीना के साथ हुआ था, हमने डेढ़ साल तक बात नहीं की थी। यह मतभेद फिल्ज़्म ‘कल हो ना हो’ पर हुआ था। जब उन्ज़्हें मेरे पिता के कैंसर का पता चला तो उन्ज़्होंंने मुझे फोन किया, वह चुप थीं, मैं चुप था।’निर्देशक ने साझा किया, ’उन्ज़्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि क्या कहना चाहिए मैंने कहा कुछ मत कहो, मुझे पता है तुम वहां हो।

जब उनका निधन हुआ तो वह बैंकॉक में थीं, हम अभी भी स्थिति में सुधार नहीं कर पाए थे, वह अपनी शूटिंग से लौटीं और घर आ गई। हमने पूरी रात सिर्फ बातें करते हुए बिता दी। हम जहां थे वहीं वापस चले गए। जब हमारी लड़ाई हुई तो मैंने कहा कि मैं उससे दोबारा कभी बात नहीं करूंगा।’केजेओ ने आगे साझा किया, ‘काजोल के साथ सालों बाद ऐसा हुआ जो एक भावनात्मक बंधन जैसा भी था।

हमें लगा कि हम कभी साथ नहीं रहेंगे। मुझे याद है कि जब मेरे बच्चे पैदा हुए थे तो मैंने काजोल को मैसेज किया था और हमने दो साल से बात नहीं की।’सीजन 8 में कुछ नए अनदेखे, अनसुने सेगमेंट पेश किए गए हैं क्योंकि फिल्म निर्माता और होस्ट करण जौहर अनफिल्टर्ड और स्पष्ट बातचीत के लिए तैयार हैं।’कॉफी विद करण 8′ डिज्नी प्ज़्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें