Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Karan Johar ने की TVF राइटर्स की तारीफ, बोले- “ये राइटर्स हैं कमर्शियल और मजेदार”

February 20, 2025

Karan Johar ने की TVF राइटर्स की तारीफ, बोले- “ये राइटर्स हैं कमर्शियल और मजेदार”

Karan Johar : TVF डिजिटल कंटेंट की दुनिया का बेताज बादशाह रहा है। उन्होंने पंचायत, कोटा फैक्ट्री, गुल्लक, एस्पिरेंट्स जैसे कई धमाकेदार और दिल जीतने वाले शोज़ दिए हैं, जो हर उम्र के दर्शकों के बीच जबरदस्त हिट रहे हैं। उनकी कहानियां न सिर्फ दिल को छूती हैं, बल्कि हर बार कुछ नया और खास लेकर आती हैं।

TVF (द वायरल फीवर) ने एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी खासियत है ऐसा कंटेंट जो हर किसी से जुड़ा हुआ लगता है, जो हमारे ही जीवन की कहानियां लगती हैं। उन्होंने अपनी वेब सीरीज के ज़रिए ऐसे मुद्दे उठाए हैं, जो दिलचस्प भी होते हैं और सोचने पर भी मजबूर कर देते हैं। यही वजह है कि TVF आज दर्शकों की पसंद को सबसे अच्छी तरह समझने वाले कंटेंट क्रिएटर्स में सबसे आगे है। TVF के कंटेंट को हमेशा उसकी रियलिस्टिक अप्रोच और रिलेटेबल कहानियों के लिए सराहा गया है। लेकिन अब उनकी तारीफ सिर्फ ऑडियंस ही नहीं, बल्कि बड़े फिल्ममेकर्स भी करने लगे हैं। हाल ही में, जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर ने TVF के राइटर्स की जमकर तारीफ की है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान करण जौहर ने TVF (द वायरल फीवर) के राइटर्स की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “लेकिन जो TVF है ना, द वायरल फीवर, उनके जो राइटर्स हैं ना, वो कमाल के राइटर्स हैं। वे जमीन से जुड़े हुए, कमर्शियल और मज़ेदार राइटर्स हैं। बहुत अच्छा लिखते हैं।” TVF के राइटर्स की ये तारीफ बिल्कुल बनती है, क्योंकि असल में वही इसकी जान हैं, जो हर शो को इतना रियल और कनेक्टिंग बना देते हैं। उनकी कहानियां ऐसी होती हैं कि देखने वाला खुद को उसमें देख पाता है।

इसके पीछे सबसे बड़ा हाथ है अरुणाभ कुमार का, जो ना सिर्फ TVF के फाउंडर हैं, बल्कि खुद भी कमाल के राइटर हैं। TVF की कई जबरदस्त और चर्चित सीरीज़ उन्हीं की लिखी हुई हैं। उनके लीड करने का अंदाज ऐसा है कि यहां कंटेंट और स्क्रिप्ट सबसे ऊपर रखी जाती है। इसी वजह से TVF का हर शो इतना ऑरिजनल और हटके लगता है, जो सीधे दिल तक पहुंच जाता है। TVF ने पंचायत, कोटा फैक्ट्री, गुल्लक, परमानेंट रूममेट्स, टीवीएफ पिचर्स, टीवीएफ ट्रिपलिंग जैसी जबरदस्त वेब सीरीज़ बनाई हैं, जो सिर्फ इंडिया में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में खूब सराही गई हैं।

इसके अलावा, TVF इकलौता ऐसा कंटेंट क्रिएटर बना है, जिसके शो को अलग-अलग भाषाओं में रीमेक किया गया, लेकिन उनका स्थानीय अंदाज़ वही रखा गया। परमानेंट रूममेट्स को तेलुगु में कमिटमेंटल (2020) के नाम से बनाया गया। फ्लेम्स का तेलुगु में रीमेक थरगथी गाधी दाती (2021) के नाम से हुआ। हॉस्टल डेज़ का तमिल में एंग्गा हॉस्टल (2023) और तेलुगु में हॉस्टल डेज़ (2023) के नाम से रीमेक बना। पंचायत को तमिल में थलाइवेटियान पालयम (2024) और तेलुगु में शिवरापल्ली (2025) के नाम से बनाया गया। इससे साफ है कि TVF के शो इतने रिलेटेबल और दमदार होते हैं कि हर भाषा और रीजन में इन्हें पसंद किया जाता है।

TVF भारतीय डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में शुरुआत करने वाले पहले क्रिएटर्स में से एक रहा है। उन्होंने ऐसे वीडियो बनाए जो भारतीय राजनीति, फिल्मों, लाइफस्टाइल और नए सामाजिक मुद्दों जैसे कई विषयों को कवर करते थे। यही वजह है कि TVF ने तेजी से दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बना ली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें