Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

करण जौहर ने किया खुलासा, बताया क्या है उनका सबसे बड़ा जुनून

January 3, 2025

करण जौहर ने किया खुलासा, बताया क्या है उनका सबसे बड़ा जुनून

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माताओं में से एक होने के अलावा, करण जौहर सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। उन्होंने खुलासा किया कि वह किस चीज को अपना सबसे बड़ा जुनून मानते हैं।

करण जौहर ने हाल ही में इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में खुलासा किया कि वह किस चीज को अपना सबसे बड़ा जुनून मानते हैं। करण ने ब्लैक स्वेटशर्ट में एक स्टाइलिश फोटो शेयर की, जिस पर हिंदी में फिल्में लिखा हुआ है।

फिल्म निर्माता ने पोस्ट के साथ लिखा, फिल्में… जिसके लिए हम जीते और मरते हैं। यह कोई हैरानी की बात नहीं होनी चाहिए, क्योंकि करण जौहर ने अपना पूरा जीवन फिल्में बनाने के लिए समर्पित कर दिया है, और आज भी वह इसी दिशा में काम कर रहे हैं।

करण जौहर के अगले प्रोजेक्ट के बारे में बात करें तो, उन्होंने हाल ही में कार्तिक आर्यन के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी के लिए हाथ मिलाया है। यह फिल्म कार्तिक आर्यन और करण जौहर की पहली साझेदारी होगी।

समीर विद्वांस इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी के लिए प्रचार को बढ़ाते हुए, फिल्म निर्माता ने इसका टीजर पहले ही जारी कर दिया है।

टीजर में कार्तिक आर्यन की आवाज है, जो अपने ब्रेकअप के बारे में बात कर रहा है। कार्तिक आर्यन को कहते सुना जा सकता है कि मुझसे बिछड़ने का फोमो (फियर ऑफ मिसिंग आउट/ किसी चीज़ से चूक जाने का डर) मैं उसे होने नहीं दूंगा। मम्मी कसम खाई है मैंने और मम्मी की खाई हुई कसम ये लड़का पूरी करके ही रहता है।

करण जौहर ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर टीजर जारी करते हुए कैप्शन दिया था, करण जौहर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, रोमांस में लिपटी…आपके लिए क्रिसमस गिफ्ट लेकर आए हैं। तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी में कार्तिक आर्यन। साल 2026 में रिलीज होगी। इसे समीर विद्वांस डायरेक्ट करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें