Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

शाहरुख खान के साथ ‘कॉफी विद करण 8’ की शुरुआत करेंगे करण जौहर

March 31, 2023

शाहरुख खान के साथ ‘कॉफी विद करण 8’ की शुरुआत करेंगे करण जौहर

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर, शाहरुख खान के साथ‘कॉफी विद करण 8’की शुरुआत कर सकते हैं। करण जौहर ने अपने टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ में बतौर होस्ट काफी पॉपुलैरिटी बटोरी है। चर्चा है कि करण ‘कॉफी विद करण’का अगला सीजन लेकर आ रहे हैं। ‘कॉफी विद करण 8’ को लेकर कहा जा रहा है कि यह शो इसी साल के अगस्त या सिंतबर महीने में स्ट्रीम हो सकता है। पिछले सीजन में कई नामी चेहरे शो में नजर आए थे, लेकिन इसमें शाहरुख खान नजर नहीं आए। लेकिन इस बार के गेस्ट लिस्ट में शाहरुख खान का नाम भी शामिल है।

बताया जा रहा है कि इस टॉक शो में इस बार बॉलीवुड से लेकर कई साउथ सितारों की भी एंट्री देखी जा सकती है। बताया जा रहा है कि इस शो की शुरुआत शाहरुख खान से ही होगी। इसमें वह अपनी सुपरहिट फिल्म ‘पठान’ के बारे में बात करेंगे।कहा जा रहा है कि इस शो में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस स्टार्स यश, अल्लू अर्जुन और ऋषभ शेट्टी को उनकी पत्नियों के साथ आमंत्रित किया जाएगा।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें