Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘कॉल मी बे’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर करण जौहर का मजाकिया अंदाज, ‘सर’ बुलाए जाने पर जताई आपत्ति

August 21, 2024

‘कॉल मी बे’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर करण जौहर का मजाकिया अंदाज, ‘सर’ बुलाए जाने पर जताई आपत्ति

मुंबई: बॉलीवुड के फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर मंगलवार को अपनी आगामी प्रोडक्शन सीरीज ‘कॉल मी बे’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आए। करण जौहर मुंबई के बांद्रा इलाके में एक फाइव स्टार होटल में शो के कलाकारों के साथ सीरीज के ट्रेलर लॉन्च के इवेंट में शामिल हुए। इस सीरीज में कुल आठ एपिसोड हैं।

कार्यक्रम के दौरान, जब करण जौहर को ‘सर’ कहकर संबोधित किया गया, तो करण जौहर ने लगभग मजाकिया अंदाज में नाराजगी जताई और उनसे उन्हें ‘सर’ नहीं बोलने के लिए कहा।करण जौहर ने कहा, “सर? कृपया, मैं यहां मिलेनियल्स के एक ग्रुप के साथ हूं और मैं यह मानना ​​चाहूंगा कि मैं इस शानदार ग्रुप का हिस्सा हूं और बहुत हद तक मिलेनियल हूं। इसलिए, प्लीज ‘सर’ न कहें।”

इस पर, कार्यक्रम में मौजूद लोग हंसने लगे। इस दौरान करण ने शो की खूबियों और इसकी अंतरराष्ट्रीय अपील भी गिनाई। बाद में, बातचीत के दौरान अभिनेता गुरफतेह पीरजादा ने बताया कि कैसे इस शो ने उन्हें एक कलाकार के रूप में अपने अन्य पहलुओं को तलाशने में मदद की।

इसके साथ ही उन्होंने प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका देने के लिए करण और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने फिर से करण को ‘करण सर’ कहकर संबोधित किया और फिर उन्होंने तुरंत खुद को सुधारते हुए ‘करण’ कहा।

‘कॉल मी बे’ अभिनेत्री अनन्या पांडे के मुख्य किरदार ‘बे’ की जो कहानी है। वह दिल्ली के एक संपन्न परिवार से ताल्लुक रखती हैं और बेहद सुरक्षित माहौल में पली-बढ़ी हैं। मुंबई आने पर उसकी दुनिया बदल जाती है।

सीरीज में वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज ‘बे’ की जिंदगी की झलक पेश करती है, जिसमें वह मुंबई में अपनी पूरी ताकत झोंक देती है। सीरीज 6 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें