Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

लंदन में चमके ‘Karate Kid: Legends’ के सितारे, फिल्म की रिलीजिंग से पहले बढ़ा फैंस का उत्साह

May 21, 2025

लंदन में चमके ‘Karate Kid: Legends’ के सितारे, फिल्म की रिलीजिंग से पहले बढ़ा फैंस का उत्साह

लंदन: मार्शल आर्ट सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित फ्रेंचाइज़ी ‘कराटे किड’ की अगली कड़ी ‘कराटे किड: लीजेंड्स’ रिलीज़ से पहले ही ग्लोबल फैंस के दिलों पर राज कर रही है। फिल्म की स्टार कास्ट हाल ही में लंदन में प्रमोशनल टूर पर पहुँची और शहर में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज़ देखने को मिला।

जैकी चैन, राल्फ मैकचियो और युवा अभिनेता बेन वांग ने रेड कार्पेट पर फैंस का गर्मजोशी से अभिवादन किया और प्रमोशनल इवेंट्स में भाग लिया। कैमरे की चमक और प्रशंसकों की चीखों के बीच तीनों स्टार्स की मौजूदगी ने साफ कर दिया कि ‘कराटे किड: लीजेंड्स’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा है जो पीढ़ियों को जोड़ती है।

-एक नई पीढ़ी, दो लीजेंड्स और मार्शल आर्ट का नया अध्याय

फिल्म की कहानी न्यूयॉर्क में बसे एक किशोर, ली फोंग (बेन वांग) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी माँ के साथ एक नए जीवन की शुरुआत करता है। एक नए स्कूल में एडमिशन लेने के बाद वह दोस्ती, टकराव और आत्म-खोज की एक अनोखी यात्रा पर निकल पड़ता है। लेकिन जब उसका सामना एक स्थानीय कराटे चैंपियन से होता है, तो हालात बदल जाते हैं।

ली की मदद के लिए आते हैं दो दिग्गज — कुंग फू मास्टर मिस्टर हान (जैकी चैन) और कराटे किड की आइकॉनिक शख्सियत डैनियल लारूसो (राल्फ मैकचियो)। दोनों शिक्षक मिलकर उसे न केवल लड़ाई के गुर सिखाते हैं, बल्कि आत्म-विश्वास और अनुशासन की गहराई भी समझाते हैं।

-प्रशंसकों की भारी भीड़ और स्टार पॉवर का जलवा

लंदन के प्रमोशनल इवेंट में भारी संख्या में जुटे प्रशंसकों ने इस बात का संकेत दिया कि फिल्म को लेकर ग्लोबल लेवल पर जबरदस्त उत्साह है। जैकी चैन और राल्फ मैकचियो को एक साथ मंच पर देखना फैंस के लिए किसी सपने के पूरे होने जैसा था, वहीं बेन वांग की एनर्जी और स्क्रीन प्रेज़ेंस ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।

-30 मई को होगी भारत में रिलीज़, कई भाषाओं में उपलब्ध

सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया द्वारा डिस्ट्रीब्यूट की जा रही ‘कराटे किड: लीजेंड्स’ 30 मई 2025 को भारत में अंग्रेज़ी के साथ-साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज़ की जाएगी। मार्शल आर्ट, भावनात्मक गहराई और पुरानी यादों से भरी इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। यह फिल्म न केवल एक नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी, बल्कि पुराने प्रशंसकों को भी उनकी पसंदीदा फ्रेंचाइज़ी की भावनात्मक विरासत से जोड़ देगी।

ये भी पढ़ें- Mahavir Jayanti Holiday: आज बैंक खुला या नहीं… इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक; यहां पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें