Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

रिस्क लेने से कभी पीछे नहीं हटती हैं करीना कपूर, खुद कही ये बात

April 8, 2023

रिस्क लेने से कभी पीछे नहीं हटती हैं करीना कपूर, खुद कही ये बात

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है वह फिल्मों में अपने किरदार को लेकर रिस्क लेने में पीछे नहीं हटती है। करीना कपूर ने बताया कि मैं हमेशा रिस्क लेने से कभी पीछे नहीं हटी। अभिनय के लिए मेरे जुनून के चलते है। मैने ‘गोलमाल’ और ‘ओंकारा‘,‘युवा’या‘चमेली’जैसी लीक से हटकर फिल्मों में काम किया।

मेरे दिमाग में कभी भी स्टार बनने का विचार नहीं था। मैं एक ऐसे बैकग्राउंड से आती हूं, इसलिए मैंने इस ओर जाने का रास्ता चुना। मैं अपना 100 प्रतिशत उस हिस्से को देती हूं जिसे मैं निभा रही हूं, यह न केवल मेरा कर्तव्य है बल्कि यह जिम्मेदारी है।करीना कपूर ने कहा, मैं 21 साल का थी जब मैंने उस समय चमेली का किरदार निभाया था, जब कोई भी इस तरह की फिल्में नहीं कर रहा था।

आज मैं 42 साल की हूं और लोग अभी भी उस फिल्म के बारे में बात करते हैं।करीना कपूर ने हाल ही में अपनी आने वालीी फिल्म‘द क्रू’की शूटिंग शुरु की है। करीना ने बताया कि‘द क्रू’महिला केंद्रित और कमर्शियल फिल्म है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें