Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चलती ट्रेन से कूदीं Karishma Sharma… सिर और कमर पर आईं चोटें, कहा- ‘दर्द हो रहा है’

September 12, 2025

चलती ट्रेन से कूदीं Karishma Sharma… सिर और कमर पर आईं चोटें, कहा- ‘दर्द हो रहा है’

Karishma Sharma : बॉलीवुड और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा हाल ही में एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गईं। ‘रागिनी एमएमएस रिटर्न्स’ और ‘प्यार का पंचनामा’ जैसी फिल्मों से प्रसिद्ध करिश्मा शर्मा मुंबई में चलती लोकल ट्रेन से कूद पड़ीं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टर्स उनकी हालत पर लगातार नज़र रख रहे हैं।

करिश्मा की हुई ऐसी हालत

यह घटना तब हुई जब करिश्मा चर्चगेट स्टेशन की ओर एक शूटिंग के लिए जा रही थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि शूट के लिए उन्होंने साड़ी पहन रखी थी। जैसे ही वह लोकल ट्रेन में चढ़ीं, ट्रेन अचानक तेज़ रफ्तार पकड़ ली। करिश्मा ने देखा कि उनके दोस्त ट्रेन में चढ़ नहीं पाए और घबराहट में उन्होंने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। इस दौरान वह पीठ के बल गिर गईं, जिससे उनके सिर और पीठ में गहरी चोट लगी।

करिश्मा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “कल चर्चगेट पर शूटिंग के लिए जाते वक्त मैंने साड़ी पहनकर लोकल ट्रेन लेने का फैसला किया। जैसे ही ट्रेन चली, उसकी गति तेज़ हो गई और मैंने देखा कि मेरे दोस्त ट्रेन में नहीं चढ़ पा रहे हैं। डर के मारे मैंने छलांग लगा दी और पीठ के बल गिर गई। सिर में सूजन है और पीठ में तेज दर्द हो रहा है। डॉक्टरों ने एमआरआई कराने की सलाह दी है और मैं अस्पताल में हूं। कृपया मेरे जल्दी ठीक होने की दुआ करें।”

एक्ट्रेस की दोस्त ने जताया दुख

उनकी एक करीबी दोस्त ने भी सोशल मीडिया पर भावुक संदेश शेयर किया। दोस्त ने लिखा कि हादसे के बाद करिश्मा को बेहोशी की हालत में पाया गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर फिलहाल उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। करिश्मा शर्मा फिल्मों के साथ कई टीवी शोज़ में भी काम कर चुकी हैं। वह ‘फसते फसाते’, ‘सुपर 30’, ‘एक विलेन रिटर्न्स’ जैसी फिल्मों और ‘पवित्र रिश्ता’, ‘ये है मोहब्बतें’, ‘प्यार तूने क्या किया’ जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुकी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें