Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

मां बनने वाली है करिश्मा तन्ना, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी

April 6, 2026

मां बनने वाली है करिश्मा तन्ना, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी

एंटरटेनमेंट डेस्क: एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने अपने फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी साझा की है। उन्होंने बताया कि शादी के करीब चार साल बाद वह मां बनने वाली हैं। इस खबर के सामने आते ही उनके चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई है। बता दें करिश्मा ने 5 फरवरी 2022 को बिजनेसमैन वरुण बंगेरा के साथ मुंबई में शादी की थी। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी और अब यह कपल अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहा है।

Karishma Tanna
 

इस खुशखबरी को साझा करने के लिए करिश्मा और वरुण ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत प्रेग्नेंसी फोटोशूट की तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। खास बात यह रही कि दोनों ने बेसबॉल कैप पहन रखी है, जिन पर ‘Mom’ और ‘Dad’ लिखा हुआ है। एक तस्वीर में छोटे-छोटे ऊनी मोज़े भी दिखाई दे रहे हैं, जो आने वाले बच्चे की ओर इशारा करते हैं। वहीं एक फोटो में करिश्मा अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ करिश्मा ने बताया कि उनका नन्हा मेहमान अगस्त 2026 में आने वाला है। उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा और एक छोटा सा चमत्कार बताया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karishmma Tanna B (@karishmaktanna)

 

वर्क फ्रंट की बात करें तो करिश्मा तन्ना को आखिरी बार स्कूप नाम की वेब सीरीज में देखा गया था। इस सीरीज का निर्देशन हंसल मेहता ने किया था। यह कहानी पत्रकार जिग्ना वोरा की किताब बिहाइंड बार्स इन बायकुला पर आधारित है, जिसमें एक बहादुर क्राइम रिपोर्टर की जिंदगी को दिखाया गया है। इस सीरीज को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी सराहना मिली। इसे 2023 में बुसान में हुए एशिया कंटेंट अवॉर्ड्स और ग्लोबल ओटीटी अवॉर्ड्स में कई सम्मान मिले, जिनमें बेस्ट एशियन टीवी सीरीज और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड शामिल है।

करिश्मा तन्ना फिल्मों और टीवी दोनों ही दुनिया में सक्रिय रही हैं। उन्होंने ‘दोस्ती: फ्रेंड्स फॉरएवर’, ‘ग्रैंड मस्ती’, ‘संजू’, ‘सूरज पे मंगल भारी’ और ‘लाहौर कॉन्फिडेंशियल’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह ‘नागिन 3’, ‘बाल वीर’, ‘कयामत की रात’ और ‘विरासत’ जैसे लोकप्रिय टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं करिश्मा ने स्टंट बेस्ड रियलिटी शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 10 का खिताब भी अपने नाम किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें