Karishma Tanna: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को पूरी तरह एंजॉय कर रही हैं। वह अपने होने वाले बच्चे के स्वस्थ जन्म के लिए लाइफस्टाइल और फिटनेस पर खास ध्यान दे रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिविटी देखकर साफ पता चलता है कि वह डाइट और एक्सरसाइज को लेकर काफी सतर्क हैं।
प्रेग्नेंसी में भी जारी रखा फिटनेस रूटीन
हाल ही में करिश्मा तन्ना ने सोशल मीडिया पर अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह हल्की एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग और कार्डियो करती नजर आ रही हैं।
वीडियो में उनका पालतू कुत्ता भी साथ नजर आ रहा है, जिसे उन्होंने अपना वर्कआउट पार्टनर बताया है। फैंस को उनका यह फिट और पॉजिटिव अंदाज बहुत पसंद आ रहा है और वे उनकी तारीफ कर रहे हैं।
View this post on Instagram
प्रेग्नेंसी जर्नी और फैमिली अपडेट
बता दें कि करिश्मा तन्ना ने अपने पति वरुण बंगेरा के साथ 6 अप्रैल को अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। कपल ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी साझा करते हुए बताया था कि उनके घर नन्हे मेहमान का आगमन अगस्त 2026 में होने की उम्मीद है। पोस्ट में दोनों को ‘मॉम’ और ‘डैड’ लिखी कैप पहने हुए देखा गया था। साथ ही उन्होंने बच्चों के छोटे जूते और अपने पालतू डॉग्स के साथ खास तस्वीरें भी शेयर की थीं।
पर्सनल लाइफ की झलक
करिश्मा तन्ना ने 5 फरवरी 2022 को बिजनेसमैन वरुण बंगेरा के साथ मुंबई में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। शादी से पहले उनका नाम एक्टर उपेन पटेल के साथ भी जुड़ चुका है, जिनसे उनकी मुलाकात एक रियलिटी शो के दौरान हुई थी।