Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Karthik Aryan ने कहा, फिल्म लुका छुपी ने उन्हें नई पहचान दी

March 2, 2024

Karthik Aryan ने कहा, फिल्म लुका छुपी ने उन्हें नई पहचान दी

मुंबई: कार्तकि आर्यन अभिनीत फिल्म लुका छुपी ने अपने पांच साल पूरे कर लिए हैं। इसे लेकर एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की।

एक्टर ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उनकी यह फिल्म 2018 में उनकी ब्लॉकबस्टर सोनू के टीटू की स्वीटी के बाद रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने उन्हें पहचान दी। पोस्ट में कार्तकि ने लुका छुपी का एक सीन शेयर किया।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, ’फिल्म लुका छुपी ने अपने पांच साल पूरे कर लिए हैं। यह फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी के ठीक बाद रिलीज हुई, इसने मुझे पहचान दी। लुका छुपी की पूरी टीम और दर्शकों का धन्यवाद।’

फिल्म में एक्ट्रेस कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी कार्तकि के किरदार गुड्डु के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक रिपोर्टर है। उसे रश्मी से प्यार हो जाता है और वे लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगते हैं।

फिल्म की सिर्फ स्क्रिप्ट ही नहीं, पोस्टर लगवादो बाजार में, कोका कोला, फोटो और लौंग लाची जैसे गाने भी लोकप्रिय हुए।

इन दिनों कार्तकि के पास कई फिल्में हैं। उनके पास कबीर खान की चंदू चैंपियन, भूल भुलैया 3, आशिकी 3 और कई अन्य प्रोजेक्ट हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें