Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

29 जून 2023 को रिलीज होगी कार्तिक-कियारा की सत्यप्रेम की कथा

April 30, 2023

29 जून 2023 को रिलीज होगी कार्तिक-कियारा की सत्यप्रेम की कथा

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ 29 जून को रिलीज होगी। फिल्म सत्यप्रेम की कथा की शूटिंग पूरी हो गयी है। मेकर्स ने कियारा आडवाणी द्वारा निभाई गई कथा के किरदार के रैप-अप की एक तस्वीर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कियारा और कार्तिक क्रू के साथ नजर आ रहे हैं।

नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने अपने सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह एक अट्रैक्टिव अवतार में देखी जा सकती हैं। इसके साथ कैप्शन में लिखा, “29 जून 2023 को सिनेमाघरों में इस मैजिक के सामने आने का का इंतजार है। सत्य प्रेम की कथा, साजिद नाडियाडवाला की एनजीई और शरीन मंत्री केडिया और किशोर अरोड़ा की नमः पिक्चर्स के सहयोग से बनायी जा रही है।’सत्यप्रेम की कथा’ 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें