Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंडियन आइडल के ‘थिएटर राउंड’ में कई सालों बाद गेस्ट जज बनेंगी ये जज

October 19, 2023

इंडियन आइडल के ‘थिएटर राउंड’ में कई सालों बाद गेस्ट जज बनेंगी ये जज

मुंबई:बॉलीवुड की जानीमानी पार्श्वगायिका कविता कृ़ष्णामूर्ति सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो, इंडियन आइडल में गेस्ट जज के रूप में नजर आयेंगी।इंडियन आइडल 14 में कुमार शानू और विशाल ददलानी के साथ अतिथि जज के रूप में कविता कृष्णमूर्ति नजर आयेंगी।

कविता कृष्णमूर्ति ने कहा, इतने वर्षों में इंडियन आइडल ने जिस अविश्वसनीय प्रतिभा को विकसित किया है, उसे देखना वाकई बहुत खुशी की बात है। इस शो ने भारत को कुछ बेहतरीन गायक दिए हैं, और मैंने हमेशा इसके प्रतियोगियों के समर्पण और जुनून को सराहा है।

मैं थिएटर राउंड के लिए गेस्ट जज के रूप में इंडियन आइडल 14 का हिस्सा बनकर बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं। टॉप 15 प्रतियोगियों को ढूंढने में कुमार जी और विशाल की मदद करना एक विशेषाधिकार और जिम्मेदारी दोनों है जिसे मैं दिल से निभाती हूं। मैं जीवन को बदलने के लिए संगीत की शक्ति में विश्वास करती हूं, और मैं इंडियन आइडल 14 के मंच पर जादू को देखने के लिए उत्साहित हूं।इंडियन आइडल 14 हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें