Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

KBC15: सख्त लौंडा सुन उलझन में पड़े अमिताभ बच्चन, जाकिर खान ने समझाया लाइन का मतलब

September 26, 2023

KBC15: सख्त लौंडा सुन उलझन में पड़े अमिताभ बच्चन, जाकिर खान ने समझाया लाइन का मतलब

नई दिल्ली: कॉमेडियन और कवि जाकिर खान अपनी पंचलाइन सख्त लौंडा के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने मेगास्टार अमिताभ बच्चन को इसका वास्तविक मतलब समझाया।जाकिर ने कॉमेडी सेंट्रल, इंडियाज बेस्ट स्टैंड अप कॉमेडियन कम्पीटिशन जीतकर लोकप्रियता हासिल की। कई स्टैंड-अप कॉमेडी शो में परफॉर्म करने के अलावा, उन्होंने रेडियो शो भी लिखे और प्रोडय़ूस किए हैं।

वह एक उभरते हुए उर्दू शायर हैं और रेख्ता जैसे आयोजनों में अपनी शायरी पेश कर चुके हैं। दिल्ली की अपनी रेल यात्र के दौरान उन्होंने पहली कविता ‘मैं शून्य पर सवार हूं‘ लिखी।सितंबर 2017 में, वह अक्षय कुमार द्वारा जज किए गए द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के पांचवें सीजन के लिए मल्लिका दुआ और हुसैन दलाल के साथ तीन सलाहकारों में से एक के रूप में दिखाई दिए।क्विज-बेस्ड रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 के स्पेशल एपिसोड 31 में होस्ट अमिताभ बच्चन ने खान सर और जाकिर खान को हॉट सीट पर आमंत्रित किया।

खान सर पॉपुलर यूटय़ूबर और टीचर हैं, जो सोशल मीडिया पर अपनी टीचिंग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। उनके यूटय़ूब चैनल का नाम खान जीएस रिसर्च सेंटर है और इसी नाम से उनकी एक ऑफलाइन एकेडमी भी है। उनके यूटय़ूब चैनल पर 21.6 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।उनसे बात करते हुए बिग बी ने कहा, जाकिर खान और खान सर यहां हैं। मैंने आज हमारी बातचीत से बहुत कुछ सीखा है। और अक्सर, मैं हमारे दर्शकों को देखने के लिए भी मुड़ता हूं। यहां बैठे कई लोग सख्त लौंडा टीशर्ट पहने हुए हैं। इसके पीछे की कहानी क्या है?’

जाकिर ने कहा, ’सर ये एक आंदोलन है। जैसी आपकी लाइन है कि हम जहां खड़े हो जाते हैं लाइन वहीं से शुरू होती है, और जहां वो लाइन खत्म होती है, वहां हम जैसे लोग शुरू होते हैं।’उन्होंने कहा, ’जब आप गरीब हैं और आपके पास भोजन नहीं है, तो आप व्रत रखने का दिखावा कर सकते हैं। यही सख्त लौंडा होने की पहचान होती है।’जाकिर ने साझा किया, ’अगर आप किसी को बोलें कुछ प्यार-मोहब्बत वाली बातें और वो मना कर दें, तो हम ऐसे हैं कि हमें इसकी जरूरत ही नहीं है।’अमिताभ ने कहा. ’ओह, वाह! क्या विचार है! हमारे सभी दर्शक इस शो को देख रहे हैं, उनमें से 99 प्रतिशत निश्चित रूप से आपसे जुड़ाव महसूस करेंगे।’ज़ाकिर ने कहा: ‘सर, देश को सख्त लौंडा चला रहे हैं।‘कौन बनेगा करोड़पति 15 सोनी पर प्रसारित होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें