Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

70s के गैंगस्टर एरा में लौटने को तैयार है ‘KD – The Devil’, ध्रुव सरजा और संजय दत्त का दमदार अवतार देख फैंस हुए दीवाने

July 10, 2025

70s के गैंगस्टर एरा में लौटने को तैयार है ‘KD – The Devil’, ध्रुव सरजा और संजय दत्त का दमदार अवतार देख फैंस हुए दीवाने

एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों से सजी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘KD – The Devil’ का टीज़र आखिरकार रिलीज़ हो चुका है और सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। निर्देशक प्रेम की यह फिल्म 1970 के दशक के बेंगलुरु के गैंगस्टर अंडरवर्ल्ड की झलक दिखाती है, जिसमें रॉ एक्शन, दमदार डायलॉग्स और पावरफुल परफॉर्मेंस का तड़का है।

टीज़र में ध्रुव सरजा का रफ एंड टफ लुक और ज़बरदस्त एक्शन सीन्स दर्शकों का ध्यान तुरंत खींच लेते हैं। वहीं संजय दत्त ‘ढक देवा’ के किरदार में एक बार फिर अपने स्वैग और करिश्मा से छा गए हैं। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, ‘सत्यवती’ के रॉयल और रेट्रो लुक में एक नई छवि लेकर आई हैं, जो इस पीरियड ड्रामा को और अधिक प्रामाणिक बनाती है।

टीज़र की भव्यता सिर्फ एक्शन तक सीमित नहीं है। फिल्म में रमेश अरविंद ‘धर्मा’ के रूप में संवेदनशीलता और ईमानदारी का प्रतीक हैं, जबकि रिशमा नानैया ‘मछलक्ष्मी’ बनकर गैंगस्टर वर्ल्ड में अपनी अलग छाप छोड़ती हैं। नोरा फतेही अपने ग्लैमर और आकर्षण से टीज़र में एक नया एंटरटेनमेंट एलिमेंट जोड़ती हैं। वहीं वी. रविचंद्रन का किरदार रहस्य से भरा हुआ है, जो कहानी को एक अलग दिशा देता है।

-टीज़र लॉन्च इवेंट बना यादगार

फिल्म का टीज़र एक ग्रैंड इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया, जिसमें फिल्मी दुनिया के दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट – ध्रुव सरजा, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और रिशमा नानैया ने शानदार एंट्री ली और फिल्म के बारे में अपने अनुभव साझा किए।

'KD - The Devil' 
‘KD – The Devil’ 

-देशभर में प्रमोशन की नई रणनीति

फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ाने के लिए मेकर्स ने एक पैन-इंडिया प्रमोशन की शुरुआत की है। टीज़र लॉन्च का पहला आयोजन मुंबई में हुआ, और अब यह प्रमोशनल टूर हैदराबाद, चेन्नई, कोच्चि और बेंगलुरु तक फैला है, जो 10 से 12 जुलाई के बीच होगा।

-सच्ची घटनाओं पर आधारित कहानी

‘KD – The Devil’ महज एक गैंगस्टर फिल्म नहीं, बल्कि यह 1970 के दशक के बेंगलुरु की असली घटनाओं पर आधारित एक पीरियड ऐक्शन एंटरटेनर है। फिल्म में न सिर्फ हिंसा और राजनीति की झलक मिलेगी, बल्कि उस दौर की संस्कृति, संघर्ष और अंडरवर्ल्ड की असली कहानी भी देखने को मिलेगी।

KVN प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत और सुप्रीथ द्वारा निर्मित इस मेगा प्रोजेक्ट को पांच भाषाओं कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म की कास्ट, विषय और प्रस्तुति को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘KD The Devil’ साल की सबसे बड़ी और चर्चित फिल्मों में से एक साबित हो सकती है। फैंस अब बेसब्री से फिल्म की रिलीज़ डेट का इंतजार कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें