Site icon Dainik Savera Times

लाल किला ब्लास्ट पर खेसारी लाल यादव का दर्द और संदेश

लाल किला ब्लास्ट पर खेसारी लाल यादव का दर्द और संदेश

लाल किला ब्लास्ट पर खेसारी लाल यादव का दर्द और संदेश

मुंबई :  राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम हुए धमाके ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। इस भीषण घटना में कई लोग मारे गए और कई घायल हुए। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास खड़ी गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और धुएं का गुबार फैल गया।

भोजपुरी अभिनेता और राष्ट्रीय जनता दल के छपरा प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मृतकों और घायलों के लिए संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “दिल्ली के लाल किला में हुए धमाके में अपनी जान गंवाने वाले सभी लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।”

खेसारी ने लिखा कि जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, वे उनके दुःख में उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे और पीड़ित परिवारों को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

खेसारी लाल यादव चुनावी मैदान में भी सक्रिय हैं और बिहार विधानसभा चुनाव में छपरा सीट से जीत हासिल करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने फिल्मों के काम पर भी ध्यान दे रहे हैं। उनकी फिल्म ‘जमानत’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म का पहला प्रमोशनल गाना ‘जियो-जियो रे खेसारी’ पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसमें खेसारी का दबंग अवतार दर्शकों को दिखाई देगा।

इस घटना ने न केवल दिल्ली बल्कि पूरे देश को झकझोर दिया है, और खेसारी जैसे कलाकारों का संवेदनशील रवैया लोगों के बीच एक सकारात्मक संदेश भी दे रहा है।

Exit mobile version