-
मुंबई : राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम हुए धमाके ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। इस भीषण घटना में कई लोग मारे गए और कई घायल हुए। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास खड़ी गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और धुएं का गुबार फैल गया।.