Beauty Tips: थ्रेडिंग के दौरान अपनाएं ये नुस्खे, दर्द होगा कम

लड़कियांं अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आईब्रो बनवाती हैं। आइब्रों से उनकी लुक में काफी निखार आ जाता और आप खूबसूरत दिखने लगती हैं। लेकिन कुछ महिलाओं को थ्रेडिंग के दौरान बहुत ज्यादा दर्द होता है। दर्द इतना ज्यादा होता है के अक्सर लड़कियां उसे सह नहीं पाती और गलती से दर्द.

लड़कियांं अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आईब्रो बनवाती हैं। आइब्रों से उनकी लुक में काफी निखार आ जाता और आप खूबसूरत दिखने लगती हैं। लेकिन कुछ महिलाओं को थ्रेडिंग के दौरान बहुत ज्यादा दर्द होता है। दर्द इतना ज्यादा होता है के अक्सर लड़कियां उसे सह नहीं पाती और गलती से दर्द के कारण तड़प उठती हैं। एसे में उनकी आईब्रों की शेप बिगड़ जाती है। यही नही बल्कि उनकी लुक को भी बहुत नुकसान होता है। ऐसे में यदी आपको भी थ्रेडिंग के कारण अधिक दर्द का सामना करना पड़ता है तो इन कुछ नुस्खों की मदद से आपका दर्द कम हो जाएगा-

1. बर्फ लगाएं- जब भी थ्रेडिंग करवाएं तो पहले बर्फ लगा लें, जिससे स्किन सुन्न हो जाती है और दर्द का पता नहीं चलता। बर्फ लगाने से दर्द तो कम होता ही है, साथ ही स्किन लाल भी नहीं होती।

2. टाइट स्किन रखें – अगर आपको थ्रेडिंग बनवाते समय दर्द होता है तो आई एरिया के ऊपर नीचे के स्किन को टाइट करके रखें। ऐसा करने से स्किन को ज्यादा नुकसान नहीं होगा और ना ही दर्द होगा।

3. स्किन को रब करें – जब भी थ्रेडिंग करवाएं तो उस एरिया को रब कर लें। स्किन को रब करने से एक्सट्रा ऑयल भी निकल जाता है, जिससे बाल आसानी से निकल जाएंगें, साथ ही फालिक्स भी कमजोर हो जाएंगे।

4. टोनर का इस्तेमाल करें – अगर आपको बहुत जलन और दर्द हो रहा है तो आईब्रो और अपर लिप्स बनवाने से पहले स्किन पर थोड़ा टोनर लगा लें। इससे स्किन ठंडी हो जाएगी और दर्द भी कम होगा।

5. एलोवेरा जेल लगाएं – आइब्रो या अपर लिप्स बनवाने के बाद काफी देर तक स्किन लाल रहती है। कुछ लोगों को दाने भी निकल आते हैं। ऐसे में आप एलोवेरा जेल या किसी जेल से त्वचा पर मसाज करें।

- विज्ञापन -

Latest News