Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

शादी के बाद पहली बार साथ दिखे Kiara-Sid, मांग में सिंदूर और हाथों में चूड़ा पहन बेहद खूबसूरत लग रहीं थी नई दुल्हन

February 8, 2023

शादी के बाद पहली बार साथ दिखे Kiara-Sid, मांग में सिंदूर और हाथों में चूड़ा पहन बेहद खूबसूरत लग रहीं थी नई दुल्हन

जैसा के आप सभी जानते ही हैं के सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा की शादी 7 फरवरी यानी के कल जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में हुई। बता दें के कपल की शादी काफी ग्रैंड थी जिसमें काफी तरह के अरेंजमेंट्स किए गए थे।ऐसे में हर कोई कपल की शादी की तस्वीरें देखने लिए बेताब हो रहा था। इसी बीच अब कपल की शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं।

इसी बीच अब खबर आ रही है के 9 फरवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने तमाम रिश्तेदारों, करीबियों और अन्य हस्तियों के लिए रिसेप्शन पार्टी देंगे। जिसके लिए कपल आज दिल्ली के लिए रवाना भी हो गए हैं। ऐसे में शादी के बाद पहली बार कपल एक साथ नजर आए हैं। नई दुल्हन कियारा आडवाणी एयरपोर्ट पर मांग में सिंदूर लगाए और हाथों में चूड़ा सजाए बेहद खूबसूरत लग रही थी।

बता दें के सिद्धार्थ और कियारा को जैसलमेर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान दूल्हा दुल्हन के चेहरे पर शादी का ग्लो साफ देखा जा सकता है। सिद्धार्थ और कियारा की शादी के बाद अब सिड का परिवार दिल्ली के लिए रवाना हो गया है एयरपोर्ट पर सिद्धार्थ के परिवार को स्पॉट किया गया। इस दौरान उनकी मम्मी, पिता और रिश्तेदार नजर आए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें