Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

King Khan शाहरूख खान की आने वाली फिल्म ‘Dankey’ के सेट से लेटेस्ट तस्वीरें हुई वायरल

February 19, 2023

King Khan शाहरूख खान की आने वाली फिल्म ‘Dankey’ के सेट से लेटेस्ट तस्वीरें हुई वायरल

मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की आने वाली फिल्म डंकी के सेट से उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी है। शाहरुख खान इन दिनों फिल्म ‘डंकी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘डंकी’ के सेट से शाहरुख खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं,जिसमें उनका कूल अंदाज दिखाई दे रहा है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू नजर आएंगी। डंकी 23 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। गौरतलब है कि शाहरुख खान ने चार साल के लंबे ब्रेक के बाद सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक कर लिया है। उनकी फिल्म ‘पठान’ रिलीज हो चुकी है। शाहरूख की आने वाली फिल्मों में ‘जवान’ और ‘डंकी’ शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें