Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

King Movie: शाहरुख़ खान की फिल्म किंग में अभिषेक बच्चन होंगे विलेन, बिग बी की पोस्ट से हुआ खुलासा

July 16, 2024

King Movie: शाहरुख़ खान की फिल्म किंग में अभिषेक बच्चन होंगे विलेन, बिग बी की पोस्ट से हुआ खुलासा

Shahrukh Khan Movie King: बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ की तैयारियों में जुटे हैं। वहीं अब नई अपडेट सामने आई है जिसमें फिल्म में एक और हीरो की एंट्री हो गई है।

शाहरुख की ‘किंग’ में अभिषेक की एंट्री
फिल्म को लेकर काफी तैयारियां चल रही हैं। वहीं बीते दिनों मीडिया में खबरें सामने आई थीं कि SRK की फिल्म में नेगेटिव रोल की कास्टिंग हो चुकी है। जिसके लिए अभिषेक बच्चन को चुना गया है। ‘पीपिंग मून’ की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अभिषेक बच्चन ने फिल्म साइन कर ली है और वे इसमें विलेन के रोल में नजर आएंगे। हाालंकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी, मगर अब जूनियर बच्चन के पिता अमिताभ बच्चन ने ही इस खबर को कन्फर्म कर दिया है।

अमिताभ बच्चन ने किया खुलासा
अमिताभ बच्चन ने एक्स पर पोस्ट किया है जिससे अभिषेक के ‘किंग’ में होने की खबरें कन्फर्म होती दिख रही हैं। दरअसल एक यूजर ने एक्स पर उस रिपोर्ट को शेयर किया था जिसमें अभिषेक बच्चन के ‘किंग’ में होने का दावा किया जा रहा था। इसके साथ यूजर ने लिखा था कि ‘जिन लोगों ने अभिषेक सर की ‘ब्रीद इनटू द शैडोज़’, ‘रावण’ और ‘बिग बुल’ देखी है, उन्हें पता होगा कि नेगेटिव भूमिका के रूप में वह किस बेहतरीन लेवल का परफॉर्म कर सकते हैं’।

इस पोस्ट पर अमिताभ बच्चन ने रियेक्ट किया है। उन्होंने यूजर के पोस्ट पर लिखा- ‘ऑल द बेस्ट अभिषेक। अब समय आ गया है’। इससे साफ जाहिर हो गया है कि अभिषेक बच्चन की फिल्म में एंट्री हो गई है और एक बार फिर दर्शकों को एक्टर का नेगेटिव किरदार देखने को मिलने वाला है।

शाहरुख की बेटी सुहाना भी निभाएंगी लीड रोल

अभिषेक के रोल की ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है. लेकिन बताया जा रह है कि एक्टर खतरनाक गैंगस्टर के रोल में होंगे. इस फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी. किंग से अपना थिएट्रिकल डेब्यू करने वाली सुहाना एक यंग लेडी का लीड रोल करेंगी. फिल्म में शाहरुख की बेटी के कैरेक्टर को अभिषेक बच्चन ट्रेनिंग देंगे.

2025 में रिलीज हो सकती है ‘किंग’

शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन और सुहाना खान की इस फिल्म का फिलहाल प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है. इसकी शूटिंग जल्द ही शुरु हो सकती है. वहीं फिल्म को मेकर्स 2025 में रिलीज करने की तैयारी में है. इसका डायरेक्शन सुजॉय घोष करने वाले हैं. जबकि शाहरुख और दीपिका की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ के डायरेक्टर्स सिद्धार्थ आनंद इसे प्रोड्यूस करेंगे.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें