एंटरटेनमेंट डेस्क: कपिल शर्मा अपनी आने वाली फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एक मल्टीकल्चरल शादी की उलझन से लेकर अपने सिग्नेचर कॉमिक वन-लाइनर्स तक, कपिल इस हंसी से भरपूर सीक्वल से सभी का दिल जीत रहे हैं।

ट्रेलर की तारीफ करते हुए और फिल्म देखने की अपनी एक्साइटमेंट दिखाते हुए, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया, “यह तो देखना बनता है! यह बहुत मज़ेदार है। आपको @kapilsharma और टीम को बधाई और शुभकामनाएं।”

अनुकल्प गोस्वामी द्वारा निर्देशित, ‘किस किसको प्यार करूं 2’ को वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के तहत रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान ने अब्बास-मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फैमिली एंटरटेनर 12 दिसंबर 2025 को बड़े पर्दे पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है।