एंटरटेनमेंट डेस्क: देश के सबसे लोकप्रिय टैलेंट रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट का 11वां सीजन 4 जनवरी की रात फिनाले के साथ समाप्त हो गया। करीब तीन महीने तक चले इस शो में देश के अलग-अलग राज्यों से आए कलाकारों ने अपने हुनर से मंच पर धमाल मचाया। हर हफ्ते दर्शकों को नए-नए टैलेंट देखने को मिले और आखिरकार फिनाले में शो को उसका विजेता मिल गया। इस बार इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 11 की ट्रॉफी कोलकाता के मशहूर महिला डांस ग्रुप ‘अमेजिंग अप्सरास’ ने अपने नाम कर ली। ग्रैंड फिनाले में उनकी शानदार परफॉर्मेंस ने जजों के साथ-साथ दर्शकों का भी दिल जीत लिया।

‘अमेजिंग अप्सरास’ को कितनी प्राइज मनी मिली?
कोलकाता की यह वुमन डांस ट्रूप पूरे सीजन अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रही। क्लासिकल और कंटेम्परेरी डांस स्टाइल के खूबसूरत मेल, दमदार स्टोरी टेलिंग और बेहतरीन तालमेल ने उन्हें बाकी कंटेस्टेंट्स से अलग बना दिया। उनकी हर परफॉर्मेंस में भावनाएं, तकनीक और परफेक्शन साफ नजर आया। शो जीतने के बाद ‘अमेजिंग अप्सरास’ को ट्रॉफी के साथ 15 लाख रुपये की नकद राशि और एक कार इनाम के तौर पर दी गई। जीत के ऐलान के बाद स्टेज पर जश्न का माहौल देखने को मिला और सभी मेंबर्स भावुक नजर आए।

ये भी पढ़ें: घने के कारण आपस में टकराए 7 वाहन, दो की मौत, 6 से ज्यादा घायल
कौन रहा रनरअप?
सीजन 11 में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। ग्रैंड फिनाले में कुल सात फाइनलिस्ट पहुंचे थे, जिन्होंने आखिरी बार मंच पर अपने टैलेंट का प्रदर्शन किया। इन सभी के बीच ट्रॉफी के लिए जबरदस्त टक्कर थी। इस सीजन का रनरअप सिक्किम का म्यूजिक बैंड ‘साउंड ऑफ सोल्स’ रहा। उनके म्यूजिक और यूनिक स्टाइल को भी दर्शकों ने खूब सराहा। हालांकि, वोटिंग और जजों के फैसले के आधार पर खिताब अमेजिंग अप्सरास के नाम रहा।

इस सीजन में दिखी जजों की नई टीम
इंडियाज गॉट टैलेंट का 11वां सीजन अक्टूबर 2025 में शुरू हुआ था। इस बार शो में जजों की एक नई टीम देखने को मिली। नवजोत सिंह सिद्धू, सिंगर शान और मलाइका अरोड़ा ने पूरे सीजन कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस को जज किया। वहीं शो की होस्टिंग की जिम्मेदारी हर्ष लिम्बाचिया ने संभाली।
ये भी पढ़ें: PM मोदी ने ममता बनर्जी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, संदेश में कही ये खास बात