Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

अलग-अलग किरदार निभाना चाहती है Kriti Sanon

February 3, 2023

अलग-अलग किरदार निभाना चाहती है Kriti Sanon

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन फिल्मों में अलग-अलग तरह का किरदार निभाना चाहती है। कृति सैनन का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्मों में उनके अभिनय के नये रंग दर्शकों को देखने को मिलेंगे। इन फिल्मों में पारिवारिक मनोरंजन कहानियां शामिल हैं। उन्होंने कहा, मेरी सबसे बड़ी फिल्म ‘आदिपुरुष’ प्रदर्शित होने वाली है, जिस पर मुझे बेहद गर्व है।

मैं शाहिद कपूर के साथ एक प्रेम कहानी भी कर रही हूं। हम पहली बार पर्दे पर साथ काम कर रहे हैं, इसलिए आप नई केमिस्ट्री देखेंगे। कृति सैनन ने बताया बरेली की बर्फी’ तक, मुझे एक के बाद एक छोटे शहरों की भूमिकाएं मिल रही थीं। इसलिए, मैंने युद्ध महाकाव्य ‘पानीपत’ में काम किया। फिर मैंने ‘मिमी’ में एक मजबूत और भावपूर्ण भूमिका निभाई। मैं अलग-अलग रोल करना चाहती हूं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें