Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

कृति सेनन जाएंगी इंदौर, पोहा व जलेबियों का चखेंगी स्वाद

April 21, 2023

कृति सेनन जाएंगी इंदौर, पोहा व जलेबियों का चखेंगी स्वाद

मुंबई: एक्ट्रेस कृति सेनन एक इवेंट के लिए इंदौर जाएंगी। इस दौरान वह अपने फैंस से मिलेंगी और इंदौर के मशहूर व्यंजनों का भी लुत्फ उठाएंगी।कृति ने कहा: “मैं अपनी फिल्म प्रमोशन के लिए इंदौर गई थी, लेकिन इस बार मैं अपने इंदौरी फैंस से मिलने और एक मजेदार सेशन के लिए उनसे बातचीत करने के लिए वहां जा रही हूं। मुझे याद है कि शहर की सफाई और सुंदरता से मैं प्रभावित हुई थी। जब वेस्ट मैनेजमेंट और स्वच्छता की बात आती है तो इंदौर ने अन्य शहरों के लिए एक उदाहरण पेश किया है।”

“मुझे इंदौर शहर का खाना भी बहुत पसंद है। भले ही मैं वहां कुछ घंटों के लिए रहूं, लेकिन पोहा, रतलामी सेव और जलेबी जरुर खाऊंगी।”वर्कफ्रंट की बात करें तो, कृति अगली बार करीना कपूर खान और तब्बू के साथ ‘द क्रू’ में दिखाई देंगी। इसके अलावा, वह अगस्त में रिलीज होने वाली ‘आदिपुरुष’ में भी बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी। शाहिद कपूर के साथ एक अनटाइटल फिल्म भी उनके पास है, जो अक्टूबर में रिलीज होगी। साथ ही टाइगर श्रॉफ के साथ ‘गणपथ’, जो उसी महीने रिलीज होने वाली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें