Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘क्योंकि…सास मां, बहू बेटी होती है’ ने पूरे किए 100 एपिसोड

December 23, 2023

‘क्योंकि…सास मां, बहू बेटी होती है’ ने पूरे किए 100 एपिसोड

मुंबई: टेलीविजन शो ‘क्योंकि…सास मां, बहू बेटी होती है’ ने हाल ही में अपने 100 एपिसोड पूरे कर लिए। यह शो को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।हाल के एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि कैसे सूरज (लक्ष्य खुराना) आखिरकार अंबिका से अपने मन में चल रही शिकायतों का सामना करता है और उन दोनों के बीच मामले को सुलझाता है। इससे खुश होकर, हर कोई सूरज और केसर की शादी की तैयारी कर रहा है। भले ही पूरी कास्ट और क्रू अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन शो की टीम ने एक छोटे केक-कटिंग समारोह के साथ 100वें एपिसोड का जश्न मनाने के लिए शो के सेट पर ब्रेक लिया।

इस उपलब्धि के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री मानसी जोशी रॉय ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि हमने पहले ही 100 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। ऐसा लगता है जैसे यह सब पलक झपकते ही हो गया और अब यहां हम 100 एपिसोड के अपने पहले मील के पत्थर का जश्न मना रहे हैं। मैं अपने शो के दर्शकों को उस प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं जो उन्होंने हमें दिया है। यह एक अद्भुत यात्रा रही है, पूरी टीम को बधाई जिन्होंने हर दिन इतनी मेहनत की।’

नविका कोटिया ने कहा: ‘‘मैं रोमांचित हूं कि हमने 100 एपिसोड पूरे कर लिए हैं, यह हमारे लिए सिर्फ शुरुआत है और हम सभी आगे की यात्रा के लिए उत्सुक हैं। प्रशंसकों का प्यार और समर्थन मिलता रहे। यह शो मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखता है और मैं प्रतिक्रिया से अभिभूत हूं। हम हर एपिसोड के साथ प्रशंसकों से अपने रिश्ते को मजबूत करने की उम्मीद कर रहे हैं।’’क्योंकि…सास मां, बहू बेटी होती है’ जी टीवी पर प्रसारित होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें