Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

February 24 को रिलीज होगी स्वर्गीय Om Puri के जीवन की आखिरी फिल्म ‘Khela Hobe’

February 13, 2023

February 24 को रिलीज होगी स्वर्गीय Om Puri के जीवन की आखिरी फिल्म ‘Khela Hobe’

मुंबई: बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ओमपुरी के जीवन की अंतिम फिल्म ‘खेला होबे’ 24 फरवरी को रिलीज होगी। निर्देशक सुनील सी सिन्हा की हिंदी फिल्म ‘खेला होबे’ देश भर के सिनेमाघरों में 24 फरवरी को रिलीज की जाएगी। यह फिल्म ओम पुरी के जीवन की आखिरी फिल्म थी। फिल्म ‘खेला होबे’ का टाइटल पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनावी नारे से प्रेरित है, क्योंकि उस वक्त इस नारे को पूरे देश में सुर्खियां मिली थी और अब इस राजनीतिक स्लोगन पर एक बेहतरीन हिंदी फिल्म रिलीज को तैयार है।

इस फिल्म की निर्माता कुमारी मंजू है और फिल्म की कहानी और संवाद रवि कुमार ने लिखे हैं। थीम आर्ट्स इंटरनेशनल और सुनील सी सिन्हा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘खेला होबे’ में स्वर्गीय ओमपुरी के साथ मुग्धा गोडसे, मनोज जोशी, रति अग्निहोत्री, रूशद राणा, राजकुमार कनौजिया, संजय बत्रा, संजय कुमार सोनू, रतन मायाल, पंकज रैना, शाहनवाज प्रधान शेफाली, आर्यन मुख्य भूमिका में है।इस फिल्म को लेकर निर्देशक सुनील सी सिन्हा ने बताया कि “खेला होबे एक राजनीतिक और सामाजिक ताने बाने से बना ड्रामा है। ओम पूरी के किरदार में एक कम्युनिटी लीडर की इमेज हैं तो दूसरी तरफ़ थोड़ा हास्य भी है।

यह फिल्म उनके चाहने वालो के लिए एक बार फिर ओम पूरी को बड़े पर्दे पर देखने का अवसर देगी।निर्माता कुमारी मंजू ने कहा कि “हम बहुत खुश है कि खेला होबे अब रिलीज होने वाली है। यह फिल्म कोरोना महामारी के कारण पिछले दो वर्ष से भी अधिक समय से तैयार होने के बाद भी रिलीज नहीं हो पायी । दर्शकों को फिल्म में सामाजिक ड्रामा, राजनीतिक कटाक्ष के साथ ही मनोरंजक सिनेमा देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि फिल्म का संगीत संजीव चतुर्वेदी, अजय केशवानी, राकेश त्रिवेदी, हर्ष राज हर्ष ने तैयार किया है। गायक अमीत मुतरेजा, अरुण यादव, इंद्राणी रानी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें