
मुंबई: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित निर्माता और माइथोवर्स स्टूडियो के संस्थापक मधु मंटेना ने अपने नए प्रोडक्शन हाउस ‘मैड मैन’ की भव्य घोषणा कर दी है। इस घोषणा के साथ उन्होंने एक दिल को छू लेने वाला और अत्यंत रचनात्मक वीडियो जारी किया, जिसने न सिर्फ उनके फैंस को, बल्कि पूरे फिल्म जगत को चौंका दिया।
मधु मंटेना को हमेशा ऐसे निर्माता के रूप में जाना गया है जो प्रयोगधर्मी सोच के साथ कंटेंट बनाते हैं। ‘गजनी’, ‘क्वीन’, ‘सुपर 30’, ‘83’, और नेटफ्लिक्स की हिट सीरीज़ ‘सेक्रेड गेम्स’ जैसी सफल प्रोजेक्ट्स से उनकी प्रतिभा और दृष्टिकोण का अंदाज़ा पहले ही लग चुका है। लेकिन ‘मैड मैन’ की लॉन्चिंग के साथ अब उन्होंने रचनात्मकता के एक नए अध्याय की शुरुआत की है।
View this post on Instagram
“मुझे यह समझने में 50 साल लग गए कि मैं कौन हूं”: मधु मंटेना
घोषणा वीडियो में मधु मंटेना ने अपनी व्यक्तिगत और पेशेवर यात्रा को बेहद आत्मीयता के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे वर्षों के अनुभव, उतार-चढ़ाव, और आत्ममंथन ने उन्हें एक ऐसे मुकाम पर पहुंचाया जहाँ वे अब और भी स्वतंत्र रूप से अपनी क्रिएटिव सोच को उड़ान दे सकते हैं। वीडियो ने सोशल मीडिया पर तेजी से ध्यान खींचा, और महज कुछ घंटों में इसे 2000 से अधिक बार देखा गया, और प्रतिक्रियाओं का सिलसिला अभी भी जारी है।
वीडियो पर बॉलीवुड के दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं भी आईं। अभिनेता ऋतिक रोशन ने लिखा, “मुझे यह बहुत पसंद आया❤”, वहीं मशहूर निर्देशक जोड़ी राज और डीके ने प्रतिक्रिया दी, “वाह… यह बहुत बढ़िया है!”
मैड मैन: सिर्फ एक प्रोडक्शन हाउस नहीं, एक क्रिएटिव मूवमेंट
मैड मंटेना का यह नया प्रोडक्शन हाउस सिर्फ फिल्मों के निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा। यह रचनात्मकता, नवाचार और डिजिटल युग के अनुकूल कहानी कहने का एक केंद्र बनने जा रहा है। मैड मैन का उद्देश्य पारंपरिक और आधुनिक दृष्टिकोणों को मिलाकर ऐसी कहानियाँ गढ़ना है जो दर्शकों के दिलों को छू सकें और सोचने पर मजबूर कर दें।
मधु मंटेना के नेतृत्व में माइथोवर्स स्टूडियो पहले ही भारतबॉक्स के साथ मिलकर महाभारत को मेटावर्स में उतारने की दिशा में काम कर रहा है। यह प्रोजेक्ट न केवल टेक्नोलॉजी और माइथोलॉजी का संगम है, बल्कि डिजिटल कहानी कहने के क्षेत्र में भारत को एक वैश्विक नेतृत्व देने की तैयारी है।
ये भी पढ़ें- पंजाब में शराब ठेकेदारों के लिए बड़ी खबर: लाइसेंस फीस को लेकर नए आदेश जारी
मेष: दिन शुभ रहेगा...